विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ते ही हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, स्पेशल क्लब में शामिल
Virat Kohli RCB: कोहली बैंगलोर के 96 रन के स्कोर पर आउट हुए. उन्होंने 44 गेंदों पर 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए और 61 रन का शानदार पारी खेली.
Virat Kohli
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम आईपीएल 2023 के 15वें मैच में आज यानी के सोमवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स की मेजबानी कर रही है. लखनऊ ने टॉस जीतने के बाद बैंगलोर के बल्लेबाजी के लिए बुलाया है.
बैंगलोर की टीम ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की है. विराट कोहली (Virat Kohli RCB)ने आईपीएल 2023 में अपनी तीसरी फिफ्टी जड़ दी है. कोहली ने 35 गेंदों पर चार चौके और तीन छ्क्के की मदद से इस सीजन की अपनी दूसरी फिफ्टी पूरी की. उन्होंने नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर रवि बिश्नोई की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया.
इसके साथ ही कोहली ने अब मौजूदा समय में आईपीएल में खेल रही सभी टीमों के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. वह अब ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. किंग कोहली की आईपीएल 2023 में तीन पारियों में यह दूसरी फिफ्टी है. इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया था.
कोहली के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ मौजूदा समय में आईपीएल में खेल रही सभी टीमों के खिलाफ अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं.
कोहली बैंगलोर के 96 रन के स्कोर पर आउट हुए. उन्होंने 44 गेंदों पर 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए और 61 रन का शानदार पारी खेली. इसके अलावा उन्होंने एक मैदान पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. मैच की बात करें तो लखनऊ ने टॉस जीतने के बाद बैंगलोर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है.
सबसे ज्यादा टीम के खिलाफ अर्धशतक:
विराट कोहली- 13
डेविड वॉर्नर- 12
गौतम गंभीर- 12
शिखर धवन- 12
एक मैदान में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज:
विराट कोहली- बैंगलोर- 24 अर्धशतक
एलेक्स हेल्स- ट्रेंटब्रिज- 24 अर्धशतक
जेसन रॉय- ओवल- 21 अर्धशतक
तमीम इकबाल- मीरपुर- 21 अर्धशतक
बैंगलोर XI: फ़ाफ़ डुप्लेसी, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक,ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, हर्षल पटेल, वेन पर्नेल, डेविड विली, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा
लखनऊ XI : केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, मार्कस स्टॉयनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, अमित मिश्रा, मार्क वुड, जयदेव उनादकट,आवेश ख़ान, रवि बिश्नोई
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें