Virat Kohli Lands In India To Play In Ipl 2024 Set To Join Rcb Training Soon Watch Video
IPL 2024 में खेलने के लिए 2 महीने बाद भारत दौरे लौटे विराट कोहली, जानिए कब जुड़ेंगे RCB कैंप से
Virat Kohli IPL 2024: विराट पिछले महीने फरवरी में ही दूसरी बार पिता बने हैं. उन्होंने भारत के लिए अपना पिछला इंटरनेशनल मैच बेंगलुरु में दो महीने पहले (17 जनवरी) को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में खेला था.
नई दिल्ली: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ जुड़ने के लिए भारत लौट आए हैं. आरसीबी के अधिकतर खिलाड़ी इस सप्ताह की शुरुआत में ही टीम के साथ जुड़ चुके हैं. कोहली ही उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जोकि अब तक आईपीएल 2024 के लिए स्क्वॉड से नहीं जुड़े थे. ऐसा माना जा रहा है कि कोहली अपने परिवार के साथ लंदन में थे. विराट पिछले फरवरी में ही दूसरी बार पिता बने हैं.
कोहली ने भारत के लिए अपना पिछला इंटरनेशनल मैच बेंगलुरु में दो महीने पहले (17 जनवरी) को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में खेला था. उसके बाद निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से नाम वापस ले लिया था.
हालांकि उस समय उनके हटने का सटीक कारण पता नहीं चला था. लेकिन उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के सोशल मीडिया पोस्ट ने तस्वीर साफ़ कर दी थी. अनुष्का ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अकाय है. कोहली ने उस समय अपने परिवार के साथ रहने का फैसला किया और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन मैचों से भी अपना नाम वापस ले लिया था.
आईपीएल 2024 को शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय रह गया है और सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. आरसीबी ने अभी तक अपनी ट्रेनिंग शुरू नहीं की है. माना जाता है कि वे आधिकारिक तौर पर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी अनबॉक्स इवेंट की तारीख 19 मार्च को अपनी ट्रेनिंग शुरू करेंगे. पिछले साल भी फ्रेंचाइजी ने ऐसा ही किया था.
आरसीबी को आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच 22 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेलना है. माना जा रहा है कि टी20 विश्व कप टीम में शामिल होने के लिए कोहली को आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 विश्व कप के बाद से सिर्फ दो टी20I खेले हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिका और वेस्टइंडीज में एक जून से शुरू हो रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.