13 साल बाद विराट कोहली की रणजी ट्रॉफी में वापसी, स्टेडियम में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी की तैनाती

Virat Kohli Named In Delhi's Ranji Trophy Squad: कोहली को सोमवार को आधिकारिक तौर पर 30 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ होने वाले अंतिम ग्रुप मैच के लिए आयुष बडोनी के नेतृत्व वाली दिल्ली टीम में चुना गया है.

Published date india.com Published: January 27, 2025 9:47 PM IST
Virat Kohli, Ranji Trophy 2025, Delhi vs Services, Arun Jaitley Stadium, Cricket, Cricket news, Rishabh Pant, Latest cricket news, Sarandeep Singh,
Virat Kohli in Ranji Trophy 2025: All set to train with Delhi squad on Tuesday at...

नई दिल्ली: विराट कोहली करीब 13 साल बाद एक बार फिर से रणजी ट्रॉफी मैच खेलने जा रहे हैं. कोहली के मंगलवार से दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास करने की उम्मीद है और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी कर रहा है.

कोहली को सोमवार को आधिकारिक तौर पर 30 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ होने वाले अंतिम ग्रुप मैच के लिए आयुष बडोनी के नेतृत्व वाली दिल्ली टीम में नामित किया गया था. गाजियाबाद के मोहन नगर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 2012 में खेलने के बाद से यह कोहली का पहला रणजी मैच होगा.

कौन हैं दिल्ली की प्रतीका रावल? जो वनडे में भारतीय महिला टीम के लिए मचा रही हैं धमाल

उस समय कोहली भारत क्रिकेट के उभरते हुए सितारे थे लेकिन अब वह इस खेल के सबसे बड़े मौजूदा दिग्गजों में शामिल है. भारत के इस पूर्व कप्तान के नाम अब 80 अंतरराष्ट्रीय शतक है.

डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, ” हमारे जूनियर खिलाड़ियों के लिए जाहिर तौर पर यह बहुत अच्छा अनुभव होगा क्योंकि उन्हें विराट के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा. आप हमारी टीम पर नजर डालें तो केवल नवदीप सैनी ही भारत के लिए और आईपीएल में विराट के साथ खेले हैं। इस टीम के किसी भी अन्य खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी में विराट के साथ खेलने का अनुभव नहीं है. युवा खिलाड़ी उन्हें देखकर वे बहुत कुछ सीख सकते हैं.”

जसप्रीत बुमराह को ICC ने अपने बड़े अवॉर्ड से नवाजा, 13 मैचों में 71 विकेट लेकर बनाया था कीर्तिमान

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मैच की व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, ” हम जानते हैं कि विराट की उपस्थिति से मैच का महत्व काफी बढ़ जायेगा. किसी नियमित रणजी मैच के लिए हमारे पास 10 से 12 निजी सुरक्षाकर्मी होते हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से सुरक्षा बढ़ाएंगे ताकि विराट के लिए अभ्यास करने में किसी तरह का व्यवधान ना आये. हमने दिल्ली पुलिस को भी मैच के बारे में सूचित कर दिया है.”

रणजी मैच दर्शकों के लिए निःशुल्क हैं. दर्शकों के लिए आम तौर पर एक स्टैंड खोला जाता है लेकिन इस मैच के लिए डीडीसीए अंबेडकर स्टेडियम छोर पर पर तीन स्टैंड खोलेगा.

34 साल बाद वेस्टइंडीज से हारते ही पाकिस्तानी कप्तान का ड्रामा शुरू, मीडिया को ही लपेटे में ले लिया

उन्होंने कहा, ” दर्शक गेट नंबर सात, 15 और 16 से स्टेडियम आ सकेंगे. दर्शक यहां आकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। दर्शकों को हालांकि सुरक्षा जांच से गुजरना होगा.”

दिल्ली टीम: आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सनत सांगवान, अर्पित राणा, मयंक गुसाई, शिवम शर्मा, सुमित माथुर, वंश बेदी (विकेटकीपर), मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, नवदीप सैनी, यश ढुल , गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत, जितेश सिंह.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.