विराट कोहली का रणजी ट्रॉफी में खेलना तय, दिल्ली के टीम मैनेजमेंट को बता दी तारीख

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने घरेलू क्रिकेट में खेलने का मन बना लिया है. वह रेलवे के खिलाफ दिल्ली की ओर से खेलते दिखाई देंगे.

Published date india.com Updated: January 21, 2025 10:54 AM IST
Virat Kohli NZ
विराट कोहली @BCCI

नई दिल्ली. भारतीय टीम की रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों लाल गेंद के फॉर्मेट में संघर्ष करते दिख रहे हैं. ऐसे में कोहली को कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में खेलने की सलाह दी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी टीम के सभी खिलाड़ियों को ऑफ टाइम में घरेलू क्रिकेट खेलने का नियम बना दिया है. ऐसे में कोहली अब दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेलने को तैयार हैं. इस फैसले के बादवह करीब 12 साल बाद घरेलू क्रिकेट में लौटेंगे. कोहली ने 30 जनवरी से यहां रेलवे के खिलाफ होने वाले दिल्ली के मुकाबले के लिए खुद को उपलब्ध रखा है.

इस रणजी सीजन 2024-25 में दिल्ली के पास सिर्फ 2 ही मैच बचे हैं. लेकिन कोहली ने सीजन के आखिरी मैच के लिए खुद को उपलब्ध बताया है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी गर्दन में खिंचाव हुआ था, जिसके कारण वह 23 जनवरी से सौराष्ट्र के खिलाफ शुरू होने वाले मैच में उपलब्ध नहीं रह पाएंगे. लेकिन उन्होंने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) को सूचित कर दिया है कि वह टीम के रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे.

दिल्ली के मुख्य कोच सरनदीप सिंह ने पीटीआई से कहा, ‘विराट ने डीडीसीए अध्यक्ष (रोहन जेटली) और टीम मैनेजमेंट को बता दिया है कि वह रेलवे के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हैं.’ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज हारने के बाद अपने अनुबंधित क्रिकेटरों के लिए फिटनेस से जुड़ी कोई समस्या नहीं होने पर घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है.

बता दें कोहली इस मैच के बाद भारतीय वनडे टीम में एंट्री करेंगे, जो फरवरी में शुरू होने वाली चैम्पियन्स ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इसके बाद इस स्टार बल्लेबाज को चैम्पियन्स ट्रॉफी में हिस्सा लेना है, जब आखिरी बार चैम्पियन्स ट्रॉफी का टूर्नामेंट साल 2017 में खेला गया था.

तब भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में ही इस टूर्नामेंट में शिरकत की थी, जहां टीम इंडिया को फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था. अब कोहली अपनी बल्लेबाजी से इस खिताब को एक बार फिर भारत की झोली में डालना चाहेंगे. भारत ने आखिरी बार यह खिताब साल 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में अपने नाम किया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.