IND Vs ENG: विराट कोहली और रोहित शर्मा को समर्थन में उतरे केविन पीटरसन, बोले- वे रोबोट नहीं

इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी पूरे करियर में शानदार फॉर्म में नहीं रहता. विराट और रोहित भी कोई रोबोट नहीं हैं, जो हमेशा एक सा खेल दिखा पाएं.

Published date india.com Published: February 4, 2025 10:30 PM IST
Kevin Pietersen PTI
केविन पीटरसन @PTI

मुंबई. इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली लगातार आलोचकों के निशाने पर हैं. दोनों खिलाड़ी बीते कई महीनों से क्रिकेट की पिच पर फ्लॉप हो रहे हैं. सितंबर से दोनों ही सितारा बल्लेबाज लाल गेंद के फॉर्मेट में लगातार खेल रहे हैं और रनों के सूखे का सामना कर रहे हैं. उनकी खराब फॉर्म के चलते भारत पहले घर में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से टेस्ट सीरीज हार गया और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम 1-3 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हारकर घर आई. इन हार के चलते उसके हाथ से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल भी निकल गया. लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने दोनों बल्लेबाजों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि दोनों ही इस समय बहुत अधिक सहानुभूति के पात्र हैं क्योंकि वे ‘रोबोट’ नहीं हैं और किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने अपने अच्छे दिनों में हमें किस तरह की खुशी दी है.

पीटरसन से यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘यह गलत है. जिस खिलाड़ी ने इतने रन बनाए हैं उससे आप ऐसा कैसे कह सकते हैं कि उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए? हां, इस पर चर्चा हो सकती है लेकिन मैं समझता हूं वे इससे अधिक सम्मान के हकदार हैं.’ पीटरसन का ब्रिटिश मीडिया के साथ रिश्ता भी उतार-चढ़ाव भरा था और वह जानते हैं कि दोनों सितारे कैसा महसूस कर रहे होंगे.

उन्होंने कहा, ‘मेरे करियर में बिल्कुल वैसी ही चुनौतियां थीं, ऐसा होता है. रोहित और विराट रोबोट नहीं हैं. ऐसा नहीं हो सकता कि वे लगातार शतक बनाए. ऑस्ट्रेलिया दौरा खराब होने से क्या वे खराब खिलाड़ी बन गये है? नहीं, बिल्कुल नहीं.’

पीटरसन ने इस मौके पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम मालिकों द्वारा इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में किए गए निवेश का स्वागत करते हुए इसे ‘इंग्लैंड और विश्व क्रिकेट के लिए अद्भुत’ करार दिया.

‘द हंड्रेड’ प्रतियोगिता में मुंबई इंडियंस द्वारा ओवल इनविंसिबल्स में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स फ्रैंचाइजी में इतनी ही हिस्सेदारी खरीदी. लखनऊ सुपरजायंट्स इस फ्रेंचाइजी का संचालन लंकाशर के साथ करेगा.

(इनपुट्स: पीटीआई)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.