शतक ठोकते ही विराट कोहली का आलोचकों को करारा जवाब- मेरे लिए रिकॉर्ड और उपलब्धियां मायने नहीं रखता

Virat Kohli finally reached an overseas Test ton: कोहली ने साथ ही विदेशी सरजमीं पर चले आ रहे अपने टेस्ट शतक के इंतजार को भी खत्म कर दिया. उन्होंने पांच साल बाद विदेशी धरती पर कोई शतक जड़ा है. टेस्ट में उनका यह 29वां है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: July 22, 2023, 9:18 AM IST

रनमशीन विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक जड़कर एकसाथ कई रिकॉर्ड और उपलब्धियां अपने नाम कर लिया है. कोहली 500वें इंटरनेशनल मैच में शतक बनाने वाले वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास के पहले खिलाड़ी बने हैं. किंग कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में यह कारनामा किया. उन्होंने 180 गेंदो पर 100 का आंकड़ा पार किया और 206 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 121 रन बनाए.

कोहली ने साथ ही विदेशी सरजमीं पर चले आ रहे अपने टेस्ट शतक के इंतजार को भी खत्म कर दिया. उन्होंने पांच साल बाद विदेशी धरती पर कोई शतक जड़ा है. टेस्ट में उनका यह 29वां है. कोहली ने इसके साथ ही क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज माने जाने वाले सर डॉन ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतकों की बराबरी कर ली. विराट ने इससे पहले, साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पर्थ टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली थी.

विराट ने शतकीय पारी खेलने के बाद एक बार फिर से आलोचकों को करारा दिया है. उन्होंने रिकॉर्ड पारी खेलने के बाद कहा कि ये रिकॉर्ड और उपलब्धियां उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखता है क्योंकि वह सिर्फ टीम की जीत में अपना योगदान देना चाहते हैं.

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कोहली ने बीसीसीआई द्वारा शेयर वीडियो में कहा, ” मैं सिर्फ टीम के लिए योगदान देना चाहता हूं. यदि में 50 बनाता तो शतक से चूक जाता और यदि मैं 120 बनाता तो दोहरे शतक से चूक जाता. ऐसे में यह आंकड़े और माइलस्टोन मेरे लिए अधिक अहमियत नहीं रखते हैं. आप किस तरह से टीम की जीत में योगदान देते हैं यह अधिक मायने रखता है.”

मैच के दूसरे दिन आखिरी वो पल आ ही गया जिसका सभी को इंतजार था. 91वें ओवर में शैनन गैब्रियल की दूसरी गेंद पर एक खूबसूरत चौके के साथ विराट कोहली ने अपने 500वें मैच में 76वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया. टेस्ट करियर का 29वां शतक बनाने के बाद कोहली ने शुभमन गिल के अंदाज में सिर झुकाकर इस पारी का जश्न मनाया.

5 साल बाद घर से बाहर शतक लगाए जाने के सवाल पर विराट ने कहा, ” ये तो केवल दूसरों को बोलने की बातें हैं. घर से बाहर मैंने 15 शतक लगाए है और यह कोई बुरा रिकॉर्ड नहीं है. लेकिन बड़ी बात यह है कि हर बार मैंने अपना बेस्ट दिया है. हमने घर से बाहर 30 मैच नहीं खेले हैं और मैंने इस दौरान कई बार 50 से अधिक रन बनाए हैं.”

कोहली ने इस पारी में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. वह 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने. उन्होंने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के 500 मैचों में सर्वाधिक शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो अभी तक 500वें मैच में सबसे ज्यादा 75 शतक बनाने वाले खिलाड़ी थे.

उन्होंने कहा, ” मेरे लिए जो एक चीज सबसे ज्यादा अहम है वह फिटनेस, जिकी वजह से मुझे लगातार बेहतर बनने में मदद मिलती है. देश के लिए 500 मैच खेलना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है. यह सबकुछ मैं अपनी कड़ी मेहनत से हासिल करने में कामयाब हो सका. मैने कभी इस मुकाम तक पहुंचने के बारे में नहीं सोचा था.”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.