VIDEO: अभ्यास में कोहली ने लगा दी छक्कों की झड़ी, आसमानी शॉट देख हिल गए खिलाड़ी | देखिए

Virat Kohli Video: विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वो नेट्स में छक्के लगाने का अभ्यास कर रहे हैं.

Published date india.com Published: December 3, 2025 9:18 AM IST
Virat Kohli

IND Vs SA 2nd ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी बुधवार को दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. दूसरे वनडे से पहले दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अभ्यास सत्र में थ्रो-डाउन विशेषज्ञों के खिलाफ जमकर अभ्यास किया. दोनों के अभ्यास का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कोहली जमकर छक्के लगाते दिख रहे हैं. उनके कई शॉट आसमानी थे उन्हें देखकर लगता है कि कोहली फिर से अक्रामक बल्लेबाजी करने की फिराक में हैं. वहीं, रोहित संभलकर नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए. वीडियो इंस्टाग्राम पर cricket_live247 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

कोहली और रोहित का अभ्यास

वायरल वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि इन दोनों दिग्गजों ने मंगलवार को इस सत्र में थ्रो-डाउन विशेषज्ञों के खिलाफ नेट में पूरी शिद्दत से बल्लेबाजी की. कोहली इस दौरान शानदार लय में दिये. उन्होंने थ्रो-डाउन विशेषज्ञ रघु (दायें हाथ) और नुवान सेनेविरत्ने (बायें हाथ) के खिलाफ कुछ करारे प्रहार किये. कुछ मौकों पर गेंद उनके बल्ले के करीब से निकल गयी लेकिन ज्यादातर मौके पर वह गेंद पर शानदार प्रहार करने में सफल रहे.

यहां देखिए वीडियो को:

गंभीर ने रखी नजर

मुख्य कोच गौतम गंभीर इस दौरान भारतीय टीम के दोनों नेट पर नजर रखे थे. कोहली अपना सत्र पूरा करने के बाद अपने दोनों बल्ले को कंधों पर रख गंभीर से कुछ भी बोले बिना ही आगे बढ़ गए. पिछले कुछ दिनों से भारतीय क्रिकेट से जुड़े घटनाक्रमों पर नजर रखने वालों के लिए, यह कई पहलुओं वाला एक नजारा रहा होगा. कोहली के ड्रेसिंग रूम जाने के थोड़े समय बाद रोहित भी ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़े लेकिन उन्होंने थोड़ी देर रुक कर गंभीर से बातचीत की.

सीरीज जीतना चाहेगी टीम इंडिया

भारतीय अभ्यास सत्र का केंद्र निश्चित रूप से रोहित और कोहली रहे लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने भी इस सत्र में खूब पसीना बहाया. टेस्ट श्रृंखला में बुरी तरह से हार का सामना करने के बाद भारत तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 1-0 से आगे है और टीम बल्लेबाजी के लिए माकूल परिस्थितियों में टीम इस मैच को जीतकर अजेय बढ़त लेना चाहेगी. यशस्वी जायसवाल ने बड़े शॉट खेलने का अभ्यास किया तो वही ऋषभ पंत ने सत्र के आखिर में बल्लेबाजी अभ्यास करने वालों में शामिल थे. (इनपुट भाषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.