RR vs RCB : राजस्थान और बेंगलुरु के बीच निर्णायक मुकाबला, जानिए राजस्थान के खिलाफ कैसा है किंग कोहली का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एलिमिनेटर मुकाबला खेला जायेगा.

Published date india.com Published: May 22, 2024 12:04 PM IST
RR vs RCB : राजस्थान और बेंगलुरु के बीच निर्णायक मुकाबला, जानिए राजस्थान के खिलाफ कैसा है किंग कोहली का रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्लेऑफ मुकाबलों में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. आईपीएल के इस सीजन किंग कोहली ने ताबड़तोड़ रन बनाए हैं. उन्होंने इस सीजन ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमा रखा है. आज जब आरसीबी और आरआर के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा, तो सबकी नजर विराट कोहली पर होंगी. लेकिन राजस्थान के खिलाफ किंग कोहली का बल्ला शांत दिखाई दिया है. वहीं कोहली ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन 1 मुकाबला खेला है, जिसमें उन्होंने 70 रन बनाए हैं.

राजस्थान के खिलाफ बनाए हैं 700 से ज्यादा रन

आईपीएल में विराट कोहली के राजस्थान के खिलाफ आंकड़े अन्य टीमों के मुकाबले कुछ खास नहीं हैं. विराट ने आईपीएल में RR के खिलाफ कुल 29 मुकाबले खेले हैं. इन मुकाबलों में उन्होंने 116 की स्ट्राइक रेट से कुल 706 रन बनाए हैं. जहां विराट ने राजस्थान के खिलाफ 1 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनका RR के खिलाफ 113 रन सर्वाधिक स्कोर रहा है.

प्लेऑफ में कैसे हैं विराट के आंकड़े?

प्लेऑफ मुकाबलों में भी विराट कोहली का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है. उन्होंने प्लेऑफ में कुल 14 मुकाबले खेले हैं. जहां इन मुकाबलों में कोहली ने 25.66 के औसत और 120.31 के स्ट्राइक रेट से कुल 308 रन बनाए हैं. प्लेऑफ मुकाबलों में विराट कोहली का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 70 रन रहा है। उन्होंने प्लेऑफ में कुल 2 अर्धशतक लगाए हैं.

इस सीजन जमकर बोला है विराट का बल्ला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला है. उन्होंने इस सीजन में कुल 14 मुकाबले खेले हैं. जहां इन मुकाबलों में उन्होंने 64.36 के औसत से कुल 708 रन बनाए हैं. विराट ने इस दौरान 1 शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े हैं. इस सीजन विराट का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 113 रन रहा है. आईपीएल के इस सीजन में रनों के मुकाबले में कोई भी बल्लेबाज विराट कोहली के आसपास भी नजर नहीं आ रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.