VIDEO: दक्षिण अफ्रीका को धोने के बाद Virat Kohli भक्ति में हुए लीन, इस प्रसिद्ध मंदिर में किए दर्शन

Virat Kohli offer prayers at Simhachalam temple: मंदिर के अधिकारियों ने कोहली और उनके परिवार का स्वागत किया और उन्हें दर्शन के लिए ले गए.

Published date india.com Published: December 7, 2025 6:34 PM IST
VIDEO: दक्षिण अफ्रीका को धोने के बाद Virat Kohli भक्ति में हुए लीन, इस प्रसिद्ध मंदिर में किए दर्शन

विशाखापत्तनम: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli), उनके परिवार के सदस्यों और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने रविवार को श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की. भारतीय टीम ने शनिवार को तीसरे और अंतिम वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया और तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की.

मंदिर के अधिकारियों ने कोहली और उनके परिवार का स्वागत किया और उन्हें दर्शन के लिए ले गए. दर्शन करने से पहले उन्होंने पारंपरिक कप्पस्थम्भम अलिंगनम (पवित्र स्तंभ को गले लगाना) अनुष्ठान में भाग लिया. अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘कोहली अपने परिवार के सदस्यों और भारतीय टीम के अपने कुछ साथियों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे.”

IND vs SA : ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनते ही इमोशनल हुए कोहली, बोलें- शुक्रगुजार हूं…

उन्होंने बताया कि दर्शन के बाद पुजारियों ने नादस्वरम की ध्वनि के साथ वेद आशीर्वाद का पाठ किया। पुजारियों ने खिलाड़ियों को मंदिर का पवित्र वस्त्र दिया और देवस्थानम की ओर से उन्हें भगवान का चित्र और प्रसाद भेंट किया.

विराट कोहली ने सिंहाचलम मंदिर में पूजा-अर्चना की. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में कोहली फूल-माला के साथ मंदिर प्रांगण में पूजा करने जाते हुए दिख रहे हैं. कोहली अकेले मंदिर गए और भगवान वराह लक्ष्मी नरसिंह की पूजा की। कोहली की मंदिर प्रांगण की वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में विराट का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। विराट की बल्लेबाजी को देख ऐसा लग रहा था जैसे वह अपने करियर में 5-7 साल पीछे लौट चुके हैं. विराट ने सीरीज के तीन मैचों में 2 शतक और एक अर्धशतक की मदद से 302 रन बनाए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रांची में खेले गए पहले वनडे में 135 रन बनाने वाले विराट ने रायपुर में 102 रन की पारी खेली। विशाखापत्तनम में कोहली ने नाबाद 65 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया.

विराट कोहली टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में वह अब अगले साल भी मैदान पर दिखेंगे. विराट कोहली 2026 की जनवरी में दिखेंगे. भारतीय टीम को जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है. विराट के साथ रोहित भी इस सीरीज में नजर आएंगे. रोहित भी टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. तीनों मैच वडोदरा, राजकोट और इंदौर में खेले जाएंगे.

(इनपुट: एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.