मैंने सपने देखने की हिम्मत की थी लेकिन आपके विश्वास ने उसे सच बनाया; बचपन के कोच को याद कर भावुक हुए विराट कोहली

Virat Kohli Instagram post: विराट कोहली ने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को विशेष धन्यवाद दिया.

Published date india.com Published: May 11, 2023 4:59 PM IST
Virat Kohli Coach Rajkumar Sharma
कोच राजकुमार शर्मा के साथ विराट कोहली (Instagram)

भारत ही हीं विश्व क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) को टीम इंडिया के लिए खेलने को उनके सपने को साकार करने में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया. कोहली ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने करियर में कोच शर्मा के योगदान के लिए उनका शुक्रिया किया. कोहली की भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रही है.

34 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “कुछ लोगों के लिए, खेल हमेशा दूसरे नंबर पर आता है, इसलिए मुझे लगता है कि उन लोगों का जश्न मनाना बहुत महत्वपूर्ण है, जिन्होंने पहले दिन से आप पर विश्वास किया है. मैं राजकुमार सर का हमेशा आभारी रहूंगा, जो ना केवल मेरे लिए एक कोच रहे, बल्कि एक संरक्षक भी रहे, जिन्होंने मेरी पूरी यात्रा में मेरा साथ दिया.”

कोहली ने कहा, “मैं सिर्फ एक लड़का था जिसने सपने देखने की हिम्मत की, लेकिन ये आपका विश्वास था जिसने मुझे 15 साल पहले भारतीय जर्सी पहनने में मदद की.”

आरसीबी स्टार ने कहा, “हर सलाह के लिए, बल्लेबाजी के हर सबक के लिए, मेरे सिर पर हाथ रखने के लिए, मेरी पीठ थपथपाने के लिए और मेरे सपने को पूरा करने के लिए, मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं.”

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

कोहली फिलहाल आरसीबी के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (आईपीएल 2023) में खेल रहे है और ऑरेंज कैप की दौड़ के एक प्रबल दावेदार है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कोहली आगामी वनडे विश्व कप 2023 के दौरान अपने आईपीएल 2023 फॉर्म को बनाए रखने की उम्मीद कर रहे होंगे. इससे पहले कोहली, रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में खेलते नजर आएंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.