Virat Kohlis Gesture Towards Crowd After Getting Out On Duck At Adelaide Triggers Retirement Chatter
AUS vs IND: विराट कोहली रिटायर हो रहे हैं, ऐडिलेड में ऐसा क्या हुआ कि फैंस को लगने लगा डर
Is Virat Kohli Retiring: विराट कोहली ने ऐडिलेड में कुछ ऐसा किया जिसके बाद तमाम तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं. कोहली इस मैच में भी खाता नहीं खोल पाए हैं.
Is Virat Kohli Retiring: विराट कोहली को क्रिकेट का किंग कहा जाता है. बादशाह. लेकिन कोहली अब सिर्फ वनडेफॉर्मेट खेल रहे हैं. कोहली के लिए वनडे क्रिकेट में भी अच्छा नहीं चल रहा. 2025 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली ने अभी तक दो वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. और दोनों ही बार वह खाता नहीं खोल पाए हैं. पर्थ में कोहली ने 8 गेंदों का सामना किया लेकिन वह कोई रन नहीं बना पाए वहीं ऐडिलेड में उन्होंने चार गेंदों का सामना किया लेकिन बल्ले से कोई रन नहीं निकला. लेकिन आउट होने के बाद पविलियन जाते हुए कोहली ने कुछ ऐसा किया जिसकी खूब चर्चा हो रही है. और फैंस यह सवाल उठाने लगे हैं कि क्या कोहली का क्रिकेट करियर अब समाप्त हो गया है?
कोहली आउट होकर पविलियन जाते हुए फैंस की ओर हाथ हिलाते हुए गए. उनके हाथों में दस्ताने थे और सिर झुका हुआ. कोहली के इस जेश्चर के बाद फैंस यह अटकलें लगाने लगे हैं कि क्या कोहली विदाई का संदेश दे रहे हैं. यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज को वनडे टीम में जगह नहीं मिल पा रही है और इसी पता चलता है कि भारतीय टीम में कितनी प्रतिद्वंद्विंता है. और ऐसे आज के वक्त में टीम में जगह बनाना पक्का नहीं है.
Virat Kohli just lifts his right glove to wave at the Adelaide crowd as he walks back for a zero, his second in a row.
Is it just for the Adelaide Oval or for everyone?
For sure, fans would love to see him go with a Bang#INDvsAUS
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेलमार्श ने लगातार दूसरी बार टॉस जीता. रोहित शर्मा शुरू में स्ट्रगल करते दिखे लेकिन उसके बाद उनकी आंखें जम गईं. शुभमन गिल सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें जेवियरबार्टलेट ने आउट किया. 26 साल के इस
ने इसी ओवर में विराट कोहली को भी अपना शिकार बनाया. कोहली इस बार अंदर आती गेंद को नहीं समझ पाए और वह विकेटों के सामने पकड़े गए. कोहलीएलबीडब्ल्यू हुए. भारत के लिए रोहित ने सबसे ज्यादा 73 और श्रेयसअय्यर ने 61 रन बनाए. अक्षर पटेल ने 44 रन की पारी खेली
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.