विराट कोहली की IPL टीम RCB बिकने को तैयार- फ्रैंचाइजी कंपनी डिएगो ने ले लिया बड़ा फैसला

Written By: Arun Kumar
Updated Date:November 6, 2025 10:13 AM IST

पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की मालिकाना हक वाली कंपनी डिएगो इस टीम को बेचने का मन बना चुकी है. उसने इसकी तैयारिां शुरू कर दी हैं.

18 साल के इंतजार के बाद IPL में पहली बार चैम्पियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम बिकने को तैयार है. कुछ दिन पहले ही इस टीम के बिकने की खबरें सामने आ रही थीं लेकिन अब ये सच दिखने लगी हैं. RCB का मालिकाना हक ब्रिटेन की एल्कोहल और बीवेरज निर्माता कंपनी डिएगो के तहत आने वाली भारतीय कंपनी यूनाइटेड स्पिरिटी लिमिटेड (USL) के पास है, जिसने रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्स्ट प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) के तहत यह फ्रैंचाइजी बनाई थी. देश में महिला टी20 लीग महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत होने पर RCSPL ने बेंगलुरु के नाम पर महिला टीम भी खरीदी थी.

Advertising
Advertising

RCB पुरुष-महिला टीमें दोनों को बेचेगी डिएगो

लेकिन बीते सीजन IPL का खिताब जीतने वाली इस फ्रैंचाइजी ने अब स्पोर्ट्स से हटने का फैसला ले लिया है. वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तहत आने वाली दोनों टीमें यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेचने का मन बना चुकी है. बता दें उसकी महिला टीम भी एक बार की चैम्पियन है.

कंपनी ने SEBI को भी दे दिया संदेश

फ्रैंचाइजी को उम्मीद है कि आने वाली 31 मार्च 2026 तक टीम इस प्रक्रिया को पूरा कर लेगी. इस संदर्भ में कंपनी ने बुधवार (5 नवंबर) को सेक्योरिटीज और एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) को मैसेज भेज दिया है. डिएगो ने कहा कि वह RCB के तहत 'रणनीतिक पुनर्विचार' कर रही है. डिएगो और उसकी भारतीय कंपनी USL मुख्यत: अल्कोहल और बीवरेज उत्पादों से ही जुड़ी है लेकिन वहीं उसकी RCSPL कंपनी इससे अलग खेल से जुड़ी कंपनी है.

इस मामले पर क्या बोले- USL के CEO

USL के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO प्रवीण सोमेश्वर ने बताया, 'RCSPL असल में USL के लिए एक कीमती और रणनीतिक संपत्ति रही है. हालांकि यह हमारे मुख्य बिजनेस, एल्कोहल बिजनेस से अलग है. इस कदम से USL और डिएगो की उस प्रतिबद्धता को मजबूत करना है हम भात में अपने व्यापारिक पोर्टफोलियो को मजबूत करते रहेंगे ताकि हम लंब वक्त तक अपने शेयरधारकों को सही मूल्य दे सकें. साथ ही RCSPL के भी हित साध सकें.'

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें