By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Virender Sehwag Anil Kumble And Jasprit Bumrah Praise Akash Madhwal For Brilliant Spell
आकाश मधवाल के पंजे ने जीता वीरेंदर सहवाग, अनिल कुंबले और जसप्रीत बुमराह का दिल, तारीफों के बांधे पुल
मुंबई की ओर से 5 विकेट लेने वाले आकाश मधवाल ने साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं. उन्होंने पिछले 2 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं.
इस सीजन प्लेऑफ की दौड़ में फंसी हुई मुंबई इंडियन्स (MI) को जब अंतिम 4 के आखिरी पायदान पर एंट्री मिल गई तो उसने बुधवार को प्लेऑफ के अपने पहले ही मैच में यह दिखा दिया कि अब उसके इरादे क्या हैं. 5 बार की चैंपियन मुंबई ने एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 81 रनों के बड़े अंतर से पीट दिया. इस जीत के हीरो युवा तेज गेंदबाज आकाश मधवाल (Akash Madhwal) रहे, जिन्होंने सिर्फ 5 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. मुंबई की टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में 183 रनों की चुनौती पेश की थी, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 101 रन पर ही सिमट गई.
लखनऊ की टीम आकाश मधवाल के सामने लाचार नजर आई और उनकी 3.3 ओवर की बॉलिंग में सिर्फ 5 रन ही बना पाई, जबकि इस गेंदबाज के सामने उसने 5 विकेट गंवाए. मधवाल ने प्रेरक मांकड़ (3), आयुष बडोनी (1), निकोलस पूरन (0), रवि विश्नोई (3) और मोहसिन खान (0) को अपना शिकार बनाया. उनकी इस हैरतअंगेज परफॉर्मेंस पर हर कोई फिदा है. भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों समेत फास्ट बॉलिंग के अगुवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी उनकी तारीफ की है.
पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने इस तेज गेंदबाज की तारीफ करते हुए लिखा, ‘एलिमिनेटर में आकाश मधवाल के 5 विकेट तब आए हैं, जबकि उन्होंने इससे पहले मुंबई के आखिरी लीग मैच में 4 विकेट अपने नाम किए थे, जो करो या मरो का मैच था.’
वीरू ने आगे लिखा, ‘नए खिलाड़ियों को ऐसा करते देख खुशी होती है. यह ऐसा सीजन रहा है, जहां कई अनुभवी खिलाड़ियों के लिए शानदार सीजन रहा है और कई नए खिलाड़ियों ने बड़ी छाप छोड़ी है. मुंबई को इस जोरदार जीत के लिए बधाई. क्या वह ऐसी पहली टीम बनेंगे, जिसने लीग स्टेज का अपना सफर नंबर 4 पर खत्म किया हो और वह चैम्पियन बन जाए.’
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने इस तेज गेंदबाज की तारीफ करते रखा, ‘ऊंचे दबाव वाले मैच में बेहतरीन बॉलिंग आकाश मधवाल. 5/5 क्लब में आपका स्वागत है.’
Great bowling in a high pressure game, Akash Madhwal. Welcome to the 5/5 club 👏🏾 @mipaltan @JioCinema
— Anil Kumble (@anilkumble1074) May 24, 2023
मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने टि्वटर पर लिखा, ‘आकाश मधवाल ने क्या शानदार स्पेल किया. महान जीत के लिए मुंबई इंडियन्स को बधाई.’
What a spell from Akash Madhwal🔥🔥🔥. Congratulations @mipaltan, great win 🙌🏾
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) May 24, 2023
जसप्रीत बुमराह इन दिनों अपनी पीठ की चोट से उबर रहे हैं. इस कारण वह आईपीएल से बाहर हैं. सितंबर 2020 के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे बुमराह ने इस लीग की शुरुआत से पहले अपनी पीठ की सर्जरी कराई है और उनके इस साल दिसंबर तक मैदान में लौटने की उम्मीद है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें