VVS लक्ष्मण का टीम इंडिया का हेड कोच बनना तय, राहुल द्रविड़ नहीं चाहते दूसरी पारी

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच के साथ ही चीफ कोच राहुल द्रविड़ का भारतीय टीम के साथ करार खत्म हो गया. भारतीय टीम ने उनके कार्यकाल में शानदार प्रदर्शन किया है.

Published date india.com Updated: November 23, 2023 12:22 PM IST
VVS Laxman Rahul Dravid
VVS लक्ष्मण और कप्तान रोहित शर्मा के साथ राहुल द्रविड़ @BCCI

नई दिल्ली. भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल खत्म हो गया है और अब द्रविड़ अपना कार्यकाल विस्तार नहीं चाहते. ऐसे में VVS लक्ष्मण उनकी जगह ले सकते हैं. इस पूर्व भारतीय कप्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद करीब 2 साल के लिए टीम इंडिया के कोच नियुक्त किया गया था. उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक भारतीय टीम की कोचिंग सौंपी गई थी.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) राहुल द्रविड़ के कार्यकाल से खुश है और वह उन्हें दूसरा कार्यकाल देने का भी इच्छु है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ अब अपना कार्यकाल विस्तार नहीं चाहते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई अब राहुल द्रविड़ के पूर्व साथी खिलाड़ी और टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी सौंपना चाहता है.

लक्ष्मण इन दिनों भारतीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के चीफ हैं और वह कई मौकों पर द्रविड़ की गैर-हाजिरी में भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका संभाल चुके हैं. वह वर्ल्ड कप के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही टीम इंडिया के साथ एक बार फिर मुख्य कोच के रूप में मुख्य कोच के रूप में भूमिका संभाल रहे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद दोबारा टीम के चीफ कोच नहीं बनना चाहते हैं और उन्होंने अपनी यह बात क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को बता दी है. दूसरी ओर लक्ष्मण यह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं और वह कुछ मौकों पर अपनी इच्छा भी जता चुके हैं. वर्ल्ड कप दौरान भी लक्ष्मण इस सिलसिले में बोर्ड के बड़े अधिकारियों से मिलने के लिए अहमदबाद गए थे.

भारतीय टीम द्रविड़ की कोचिंग में आईसीसी का कोई खिताब तो नहीं जीत पाई लेकिन उसका प्रदर्शन शानदार रहा. द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंची, जो क्रिकेट इतिहास में पहली बार है. इसके अलावा वह टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के सेमीफाइनल में पहुंची थी. इस साल उसने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल (WTC Final) और वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला. हालांकि दोनों बार उसे यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा.

राहुल द्रविड़ कोचिंग रिकॉर्ड;

विपक्षी टीम वेन्यू फॉर्मेट नतीजा कप्तान
न्यूजीलैंड होम टेस्ट 1-0 जीत विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे
न्यूजीलैंड होम टी20 3-0 जीत रोहित शर्मा
दक्षिण अफ्रीका विदेश टेस्ट 2-1 हार विराट कोहली, केएल राहुल
दक्षिण अफ्रीका विदेश वनडे 3-0 हार केएल राहुल
वेस्टइंडीज होम टी20 3-0 जीत रोहित शर्मा
वेस्टइंडीज होम वनडे 3-0 जीत रोहित शर्मा
श्रीलंका होम टेस्ट 2-0 जीत रोहित शर्मा
श्रीलंका होम टी20 3-0 जीत रोहित शर्मा
दक्षिण अफ्रीका होम टी20 2-2 ड्रॉ रिषभ पंत
इंग्लैंड विदेश एकमात्र टेस्ट 1-0 हार जसप्रीत बुमराह
इंग्लैंड विदेश टी20 2-1 जीत रोहित शर्मा
इंग्लैंड विदेश वनडे 2-1 जीत रोहित शर्मा
वेस्टइंडीज विदेश टी20 4-1 रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या
एशिया कप 2022 यूएई टी20 सुपर-4 से बाहर रोहित शर्मा
ऑस्ट्रेलिया होम टी20 2-1 जीत रोहित शर्मा
दक्षिण अफ्रीका होम टी20 2-1 जीत रोहित शर्मा
T20 विश्व कप 2022 ऑस्ट्रेलिया टी20 सेमीफाइनल में बाहर रोहित शर्मा
बांग्लादेश विदेश वनडे 1-2 हार रोहित शर्मा, केएल राहुल
बांग्लादेश विदेश टेस्ट 2-0 जीत केएल राहुल
श्रीलंका होम टी20 2-1 जीत हार्दिक पांड्या
श्रीलंका होम वनडे 3-0 जीत रोहित शर्मा
न्यूजीलैंड होम वनडे 3-0 जीत रोहित शर्मा
न्यूजीलैंड होम टी20 2-1 जीत हार्दिक पांड्या
ऑस्ट्रेलिया होम टेस्ट 2-1 जीत रोहित शर्मा
ऑस्ट्रेलिया होम वनडे 1-2 हार हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा
WTC फाइनल 2023 इंग्लैंड टेस्ट ऑस्ट्रेलिया से हारे रोहित शर्मा
वेस्टइंडीज विदेश टेस्ट 1-0 जीत रोहित शर्मा
वेस्टइंडीज विदेश वनडे  2-1 जीत रोहित शर्मा,हार्दिक पांड्या
वेस्टइंडीज विदेश टी20 2-3 हार हार्दिक पांड्या
एशिया कप 2023 श्रीलंका वनडे जीत रोहित शर्मा
ऑस्ट्रेलिया होम वनडे 2-1 जीत केएल राहुल, रोहित शर्मा
विश्व कप 2023 भारत वनडे उप विजेता रोहित शर्मा

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.