Wasim Akram Bats For Suryakumar Yadav Says Form Is Temporary And Class Is Forever
सूर्यकुमार को सरहद पार से मिली सांत्वना, फॉर्म को लेकर वसीम अकरम ने कही बड़ी बात
Wasim Akram Bats For Suryakumar Yadav: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में वह तीनों मैचों में खाता तक नहीं खोल पाए थे और अब आईपीएल के 16वें सीजन में भी पहले तीन मैचों में उनके बल्ले से अब तक केवल 16 रन ही निकले हैं.
Wasim Akram and Suryakumar Yadav. (Image: Twitter)
दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मौजूदा समय में अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. आईपीएल 2023 के सूर्य के बल्ले की चमक गायब है. रनों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे सूर्य अपने फॉर्म को लेकर आलोचकों के निशाने पर हैं. हालांकि इन आलोचनाओं के बीच सूर्यकुमार को सरहद पार से सपोर्ट मिला है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम (Wasim Akram) ने सूर्यकुमार का बचाव करते हुए उनका समर्थन किया है.
सूर्य का फॉर्म आईपीएल 2023 से पहले से खराब चल रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में वह तीनों मैचों में खाता तक नहीं खोल पाए थे और अब आईपीएल के 16वें सीजन में भी पहले तीन मैचों में उनके बल्ले से अब तक केवल 16 रन ही निकले हैं.
अकरम ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा, ” फॉर्म तो टेम्परेरी होती है लेकिन क्लास परमानेंट होती है. मैं समझ सकता हूं, जब आप आउट ऑफ फॉर्म होते हैं, तो आप पहली कुछ गेंदों को सावधानीपूर्वक तरीके से खेलने की कोशिश करते हैं, अपना विकेट बचाते हैं और सिंगल की तलाश करते हैं. ये ऐसा दौर है जो हर किसी के करियर में आता है.”
स्विंग के सुल्तान ने आगे कहा कि भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट को उनके साथ खड़े रहने की जरूरत है और सूर्यकुमार से कहने की जरूरत है कि आप हमारे मैच विनर हैं. उन्होंने कहा, ” उन्हें उनके कंधे पर हाथ रखने और उसे बताने की जरूरत है: ‘आप हमारे मैच विजेता हैं, हमें आप पर विश्वास है,’
कैफ ने भी किया समर्थन
पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी सू्र्यकुमार का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, बेशक सूर्यकुमार चार बार जीरो पर आउट हो गए हों लेकिन वह आठ,12 बार भी बिना खाता खोले आउट क्यों न हो जाएं, उन्हें टीम में बने रहना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.