IPL 2023- वसीम जाफर ने यशस्वी जायस्वाल को दिया था सक्सेस मंत्र, उसी पर चल निकला यह खिलाड़ी

यशस्वी जायस्वाल के खेल को टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट ओपनर वसीम जाफर ने पहली नजर में ही पहचान लिया था और तभी इस खिलाड़ी को दे दिया था कामयाबी का गुरुमंत्र.

Published date india.com Published: May 5, 2023 8:02 PM IST
Yashasvi Jaiswal After Wasim Jaffer Advise
यशस्वी जायस्वाल @IPL-BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में इस सीजन युवा बल्लेबाज यशस्वी जायस्वाल (Yashasvi Jaiswal) अपनी बैटिंग से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. उन्होंने इस सीजन खेलीं 9 पारियों में 3 हाफ सेंचुरी और 1 शतक की बदौलत कुल 428* रन बना लिए हैं और वह फिलहाल ऑरेंज कैप की लिस्ट में नंबर 2 पर हैं. जायस्वाल यहां नंबर 1 पर काबिज फाफ डुप्लेसिस (466*) से 38 रन पीछे हैं. जायस्वाल की कहानी क्रिकेट फैन्स को खूब प्रेरित करती है कि कैसे वह आजाद मैदान के एक टेंट में रहते थे और वहीं मैदान के पास गोल-गप्पे बेचकर अपने क्रिकेट की राह तैयार कर रहे थे. आज 21 साल का यह युवा खिलाड़ी आईपीएल में दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रहा है.

जायस्वाल के कोच ज्वाला सिंह से आईपीएल के ओटीटी प्रसारक जियो सिनेमा ने खात बाचीत की. इस चर्चा में जायस्वाल के इस कोच ने बताया कि कैसे उन्होंने जायस्वाल की टैलेंट की पहचान कर ली थी और फिर उन्होंने वसीम जाफर (Wasim Jaffer) से उनकी मुलाकात कराई और जाफर ने भी उनकी प्रतिभा को पहचान लिया था. यशस्वी तब हैरिस शील्ड टूर्नामेंट खेल चुके थे लेकिन उन्हें मुंबई क्रिकेट में सपॉर्ट नहीं मिल रहा था. इस दौरान वह कोच ज्वाला सिंह से मिले और उन्होंने अपने कोच को अपने खेलने की बात बताई.

इस पर ज्वाला सिंह ने उन्हें कहा कि खेलो मुंबई में अगर किसी में टैलेंट है तो उसे कोई मना नहीं करता है लेकिन जायस्वाल ने उन्हें बताया कि सभी बोल रहे हैं कि यहां से चला जा, तेरा यहां कुछ नहीं होने वाला. इसके बाद ज्वाला सिंह ने उन्हें प्रैक्टिस के लिए अपने यहां बुलाया तो उन्हें यह अहसास होने लगा कि जायस्वाल आने वाले कल का बड़ा खिलाड़ी बनेगा और फिर उन्होंने इस उभरते हुए खिलाड़ी को सपॉर्ट देना शुरू कर दिया.

ज्वाला सिंह ने बताया कि मैने तब उनके बारे में वसीम जाफर से भी बात की थी और जाफर ने भी उनका खेल देखा था. तब जाफर ने मुझे और जायस्वाल को अपने घर पर डिनर लिए बुलाया था, यहां पर इस पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने जायस्वाल को यही मंत्र दिया कि बड़े-बड़े स्कोर बनाना एक आदत है और अगर तुझे यह आदत लग गई है अब इस पर डटे रहना और लगातार बड़ी-बड़ी पारियां खेलना.

जायस्वाल ने तभी से यह बात गांठ बांध ली और अब जब भी वह बैटिंग पर जाते हैं तो लंबे से लंबे समय तक बैटिंग करना पसंद करते हैं और इसी के चलते वह उभरते हुए बल्लेबाजों की फेहरिस्त में अपना नाम बना रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.