
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
AUS vs IND XI 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy 2023) की शुरुआत नौ फरवरी से शुरू होने जा रही है. पहला टेस्ट गुरुवार से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है. इस बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन किया है.
जाफर ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल को पारी की शुरुआत करने के लिए चुना है. इसके बाद उन्होंने तीसरे नंबर चेतेश्वर पुजारा और चौथे नंबर विराट कोहली को रखा है. वहीं, शुभमन गिल को मध्यक्रम में मौका दिया है.
पूर्व सलामी बल्लेबाज ने विकेटकीपर के रूप में केएस भरत को चुना है. उन्होंने यहां पर ईशान किशन का टीम से पत्ता काट दिया है. भरत के बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और फिर स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है.
उन्होंने स्पिन गेंदबाजी विभाग में अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव को चुना है. जाफर ने कहा कि अक्षर को बाहर करना उनके लिए बहुत मुश्किल था. लेकिन कुलदीप कलाई के स्पिनर होने के नाते गेंदबाजी में विविधता लाते हैं, इसलिए उन्होंने अक्षर की जगह कुलदीप को मौका दिया है. तेज गेंदबाजी विभाग में जाफर ने मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को जगह दी है.
My India XI for First Test:
1. Rohit (c)
2. KL
3. Pujara
4. Virat
5. Shubman
6. Bharat (wk)
7. Jadeja
8. Ashwin
9. Kuldeep
10. Shami
11. SirajHard to leave out Axar but Kuldeep brings variety as a wrist spinner.
What’s your XI? #INDvAUS #BorderGavaskarTrophy
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) February 6, 2023
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए जाफर की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.