Wasim Jaffer Post Viral On Uttarkashi Tunnel Rescue Operation
वसीम जाफर ने Tunnel Rescue mission में शामिल कर्मियों को किया सलाम, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
Wasim jaffer on Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चारधाम मार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में चलाए गए बचाव अभियान के बाद जाफर ने सोशल मीडिया पर इस मिशन का हिस्सा रहे सभी लोगों को सैल्यूट किया है.
Wasim jaffer on Uttarkashi Tunnel Rescue Operation
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने उत्तराखंड की सिलक्यारा टनल (Uttarkashi Tunnel Rescue Operation) से 17 दिनों के बाद सकुशल बाहर निकाले गए 41 मजदूरों के साथ-साथ इस खास मिशन में शामिल कर्मियों को भी सलाम किया है. करीब 400 घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार मजदूरों को बाहर निकलने के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चारधाम मार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में चलाए गए बचाव अभियान के बाद जाफर ने सोशल मीडिया पर इस मिशन का हिस्सा रहे सभी लोगों को सैल्यूट किया है.
जाफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ” सचमुच, सुरंग के अंत में प्रकाश! इस बचाव अभियान में शामिल सभी लोगों को सलाम.” पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने साथ ही मजदूरों का फोटो भी पोस्ट किया है. इस फोटो में मजदूर अपने हाथ में तिरंगा लेकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.
आपको बता दें कि उत्तरकाशी के सिल्कयारा सुरंग में 12 नवंबर से फंसे 41 जांबाज मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगभग 400 घंटों का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. दिवाली के दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने से सभी 41 मजदूर उसमें फंस गए थे. इसके बाद से ही उन्हें बाहर निकालने के लिए दिन-रात अभियान चलाया जा रहा था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने टनल से सकुशल बाहर निकाले गए मजदूरों से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी ली. पीएम मोदी ने इन मजदूरों से जाना कि उन्होंने 17 दिन टनल में कैसे गुजारे.
पीएम मोदी ने बातचीत शुरू करने से पहले मजदूरों को बताया कि उनका फोन लाउडस्पीकर में रखा गया है ताकि उनके साथ बैठे लोग भी मजदूरों की बातें सुने और जानें की 17 दिनों का उनका मुश्किल सफर कैसा रहा. उन्होंने मजदूरों को बधाई दी और कहा कि इतने संकटों के बाद भी मजदूर सकुशल बाहर निकल आए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.