Wasim Jaffer Says Virat Kohli May Play Next T20 World Cup But Rohit Sharma Definitely Wont
क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा नहीं? पूर्व क्रिकेटर ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Wasim Jaffer on Virat Kohli and Rohit Sharma: रोहित और कोहली ने तो 2022 टी20 विश्व के बाद से कोई भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा होंगे भी या नहीं?
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-3 से हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं. 2017 के बाद ये पहली बार था जब टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी टी20 द्विपक्षीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. वह भी उस वेस्टइंडीज से जो पिछली बार टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी और इस बार वनडे विश्व कप में भी जगह नहीं बना पाई.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन भी वेस्टइंडीज और अमेरिका (USA) में ही होना है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज हारने वाली टीम में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) समेत कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद नहीं थे. रोहित और कोहली ने तो 2022 टी20 विश्व के बाद से कोई भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा होंगे भी या नहीं?
ईएसपीएनक्रिकइंफो हिंदी के इंस्टाग्राम लाइव कार्यक्रम में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) से जब एक दर्शक ने यही सवाल पूछा तो उनका जवाब साफ था कि शायद चयनकर्ताओं ने मन बना लिया है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा, ” मुझे लगता है रोहित शर्मा अगले टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगे. जहां तक विराट कोहली का सवाल है तो वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्हें खेलना चाहिए. हालांकि ऐसे में जब विश्व कप में अब दस महीने का ही समय बचा है और कई महीनों से ये दोनों ही खिलाड़ी टी20आई में भारतीय दल का हिस्सा नहीं हैं तो शायद चयनकर्ताओं ने मन बना लिया है. मैं व्यक्तिगत तौर पर कोहली को तो टी20 विश्व कप खेलते हुए देखना चाहूंगा लेकिन रोहित का खेल पाना मुश्किल है.”
हार्दिक पांड्या पर भड़के जाफर
जाफर ने इसके बाद ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो टी20 टाईम आउट हिंदी कार्यक्रम में भी भारतीय टीम और कप्तान हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा, ” हार्दिक ने बतौर कप्तान और खिलाड़ी तो निराश किया है ही साथ ही साथ उनके कई बयानों ने भी काफी हैरान किया. एक कप्तान के तौर पर उन्होंने कई खराब फ़ैसले भी लिए और उनकी रणनीतियां भी भारत के ख़िलाफ गईं.”
Add India.com as a Preferred Source
अब देखना ये है कि वेस्टइंडीज दौरे पर मिली इस हार के बाद चयनकर्ताओं की रणनीतियों में कोई फर्क़ देखने को मिलेगा या फिर रोहित और कोहली जैसे खिलाड़ी अभी भी टी20आई से बाहर ही रहेंगे.
आखिरी बार जब कोहली ने टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था तो वह 2022 टी20 विश्व कप ही था जिसमें वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. कोहली ने 98.66 की औसत से 296 रन बनाए थे जिसमें पाकिस्तान के ख़िलाफ 53 गेंदों पर 83 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी भी शामिल है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.