
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नई दिल्ली: इंग्लैंड की टीम को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के अपने छठे मैच में मेजबान भारत के हाथों 100 रन से हार का सामना करना पड़ा. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार को कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक के बाद मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंदबाजी से भारत ने इंग्लैंड को हराकर लगातार छठी जीत दर्ज कर ली और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. भारत के हाथों हारने के बाद इंग्लैंड अब सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. अपने अब तक के छह मैच खेलने के बाद इंग्लैंड केवल दो अंकों के साथ विश्व कप पॉइंट्स टेबल पर 10वें नंबर पर हैं.
भारत की जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने (Wasim Jaffer) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) की टांग खींचना शुरू कर दिया. दोनों दिग्गज सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहते हैं और मजेदार ट्वीट्स तथा मीम्स शेयर करते रहते हैं. हार के बाद इंग्लैंड के सेमीफाइनल की रेस से बाहर होते ही जाफर ने ट्वीट कर कहा कि मुझे लगता है कि इंग्लैंड की टीम अभी भी क्वालीफाई कर सकती है.
IND vs ENG: लगातार चौथी हार से निराश कप्तान जोस बटलर, ओस को लेकर कही ये बात
जाफर ने भारत की लगातार छठी जीत के बाद माइकल वॉन को टैग करते हुए लिखा, ‘चीयर अप माइकल वॉन, ” मुझे लगता है कि इंग्लैंड अभी भी क्वालीफाई कर सकता है. सातवें स्थान पर रहते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए.”
जाफर के इस ट्वीट के बाद वॉन का भी कमेंट आया और उन्होंने लिखा, ‘ इस वक्त तो बहुत दूर दिखता है वसीम.” मौजूदा विश्व कप 2023 की प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान के अलावा शीर्ष सात में जगह बनाने वाली टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का क्वालिफिकेशन हासिल करेंगी.
Cheer up @MichaelVaughan I think England can still qualify… For Champions Trophy 2025 by finishing in top 7 🤞🏽😏 #INDvENG #CWC2023
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) October 29, 2023
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि भारत को कम स्कोर पर रोकने के बावजूद आसानी से घुटने टेकने से वे निराश हैं. बटलर ने कहा, ‘‘बेहद निराशजनक. ब्रेक के समय 230 रन का पीछा करते हुए हमारे पास अच्छा मौका था. लेकिन फिर पुरानी कहानी दोहराई गई. बेहद निराशजनक. मैं ओस को लेकर सुनिश्चित नहीं था, मेरे अंदर से आवाज आ रही थी कि हमें लक्ष्य का पीछा करना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.