Watch Abhishek Sharma Dancing With Yuvraj Singh And Ranjit Bawa On His Sister Komal Sharmas Pre Wedding
WATCH: एशिया कप 2025 के बाद अभिषेक शर्मा ने यहां जीता दिल, युवराज सिंह के साथ जमकर थिरके
Abhishek Sharma dancing with Yuvraj Singh: अभिषेक शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने मेंटॉर और टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ भांगड़ा कर रहे हैं.
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया के स्टार अभिषेक शर्मा अब पार्टी के मूड में हैं. भारतीय टीम ने 28 सितंबर को दुबई में हुए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा किया. इसके बाद अभिषेक शर्मा के घर में खुशी मनाने का एक और कारण है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज का अपनी बहन कोमल शर्मा के प्री-वेडिंगफेस्टिवल पर भांगड़े की धुन पर थिरकते हुए एक वीडियोवायरल हो रहा है. पंजाब के लुधियाना शहर में शर्मा जश्न में डूबे हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और अभिषेक के मेंटॉर युवराज सिंह भी थे.
वायरल हो रहे वीडियो में अभिषेक शर्मा पूरी एनर्जी के साथ डांसकररहे हैं. इस इवेंट में पंजाबी सिंगररणजीतबावा ने लाइवपरफॉर्मेंस दिया. युवराज सिंह भी खूब डांस कर रहे थे.
अभिषेक शर्मा का यह वीडियोसोशल मीडिया पर बहुत जल्दी वायरल हो गया. लोगों को भी युवराज और अभिषेक शर्मा का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है. अभिषेक शर्मा की बहन कोमल भी सोशल मीडिया पर बहुतवायरल हैं. वह अकसर मैदान पर भी अभिषेक और टीम का सपोर्ट करते हुए नजरआतीहैं.
Yuvraj Singh and ABHISHEK Sharma dancing together at abhi’s sister wedding ❤️.
अभिषेक शर्मा ने हाल ही में खत्म हुए एशिया कप में कमाल का प्रदर्शन किया है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने एशिया कप में सात पारियों में 314 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा ने भारत को ज्यादातर मैचों में तेज शुरुआत दी थी. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले खेले गए दो मैचों में उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर बाउंड्री लगाई थी.
Add India.com as a Preferred Source
इसमें लगातार तीन हाफसेंचुरी भी शामिल तीं. वह आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए थे. वह नंबर दो पर काबिज फिलसॉल्ट से 82 अंक आगे थे. शर्मा ने 931 अंक हासिल किए. यह टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में सबसे ज्यादा है. इससे पहले इंग्लैंड के डेविडमलान ने 919 अंक हासिल किए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.