VIDEO: 'जिम्बाबर....जिम्बाबर'...; PSL 2024 के दौरान Babar azam को फैंस ने खूब चिढ़ाया, वीडियो वायरल

Babar Azam: बाबर ने इस सीजन में तीन मैचों की तीन पारियों में 57.00 की औसत से 143.70 के स्ट्राइक रेट से 171 रन बनाए हैं. बाबर इस सीजन में तीन मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: February 25, 2024, 8:00 AM IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) में इस समय बाबर आजम के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में लिस्ट में तीसरे नंबर पर चल रहे हैं. लीग में पेशावर जाल्मी टीम की कप्तानी कर रहे बाबर का इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस उन्हें खूब चिढ़ा रहे हैं. फैंस की इस हरकत को देखक बाबर को खूब गुस्सा भी आता है और फिर वह उन्हें मारने का इशारा भी करते हैं.

पीएसएल 2024 में शुक्रवार को मुल्तान सुल्तान का सामना पेशावर जाल्मी से हुआ. मुल्तान में खेले गए इस मुकाबले से पहले फैंस ने बाबर आजम को चिढ़ाना शुरू कर दिया. बाबर मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में बैठे नजर आ रहे हैं और इस दौरान डग आउट में बैठे फैंस ‘जिम्बाबर..जिम्बाबर’ चिल्लाने लगे. फिर क्या था बाबर इसे सुनते ही भड़क उठे और फिर उन्होंने फैंस को मारने का भी इशारा कर दिया. इसके बाद भी फैंस लगातार जिम्बाबर…जिम्बाबर चिल्लाते रहे. लेकिन फिर बाबरने भी पानी की बोतल उठाई और उसे फेंककर मारने का इशारा करने लगे.

बाबर को क्यों कहा जाता है जिम्बाबर ?

ट्रोलर्स जिम्बाब्वे के खिलाफ उनके रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें जिम्बाबर कहते हैं. ट्रोलर्स का मानना है कि पाकिस्तान का यह खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलकर अपना औसत बेहतर करते हैं. बाबर ने अब तक जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 693 रन है.

पीएसएल में तीन में दो अर्धशतक लगा चुके हैं बाबर

पीएसएल 2024 में भी बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है, जबकि दो मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. बाबर ने इस सीजन में तीन मैचों की तीन पारियों में 57.00 की औसत से 143.70 के स्ट्राइक रेट से 171 रन बनाए हैं. बाबर इस सीजन में तीन मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.