WATCH: विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, मैदान पर शाहीन-रिजवान से भिड़े कप्तान बाबर आजम

Pakistan out of World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में 93 रन से हारकर बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम का विश्व कप कैंपेन खत्म हो गया है.

Published date india.com Updated: November 11, 2023 10:56 PM IST
BABAR RIIZWAN SHAHEEN
बाबर आजम, मोहम्मद रिज़वान के साथ शाहीन अफरीदी

शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ हारकर विश्व कप 2023 मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कैंपेन खत्म हो गया है. मैच शुरु होने से पहले तक तकनीकि तौर पर सेमीफाइनल की रेस में बनी पाक टीम को क्वालिफाई करने के लिए टॉस जीतकर पहले 300 रन का स्कोर खड़ा करना था लेकिन सिक्का इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर के पक्ष में गिरा.

Also read: ENG VS PAK Live Score: 244 रन पर ऑलआउट हुआ पाकिस्तान, इंग्लैंड ने 93 रन से मैच जीता

जिसके बाद पाक टीम की आधी उम्मीद टूट गई, इस वजह से इंग्लैंड के पारी के दौरान पाक टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) बेहद निराश नजर आए. पाकिस्तान के निराशाजनक कैंपेन को देखने के बाद बाबर इतने ज्यादा उदास थे कि मैच के दौरान विकेट का जश्न भी नहीं मना रहे थे. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मैच के दौरान जब तेज तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) अपने साथियों के साथ इंग्लैंड का विकेट गिरने का जश्न मना रहे थे और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) उनसे हाथ मिलाने के लिए आगे आए तो बाबर ने गुस्से में रिजवान का हाथ झटक दिया. ट्विटर पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद बाबर और शाहीन के बीच झगड़े की अफवाहों को और हवा मिल गई है.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के 337/9 का स्कोर खड़ा करने के बाद भी पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बरकरार थी. अगर पाक टीम ये लक्ष्य 2.5 ओवर में हासिल कर लेते तो जो कि असंभव था. जाहिर है पाकिस्तान ऐसा करने में नाकाम रही है जिससे की न्यूजीलैंड विश्व कप 2023 सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इंग्लैंड को मिला 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का टिकट

सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके गत चैंपियन इंग्लैंड ने आईसीसी वनडे विश्व कप के अपने अंतिम लीग मैच में शनिवार को यहां पाकिस्तान को 93 रन से शिकस्त देकर अपने निराशाजनक अभियान का जीत से अंत करने के साथ ही 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जगह सुरक्षित की.

इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर बनाया. पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 43.3 ओवर में 244 रन बनाकर आउट हो गई.

Also read: ENG Vs PAK: पाकिस्तान की हार के साथ वर्ल्ड कप से विदाई, इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए किया क्वालीफाई

इंग्लैंड ने इस तरह से नौ मैच में छह अंक लेकर अपने अभियान का अंत किया. वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर रहा. विश्व कप में शीर्ष आठ में रहने वाली टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करेंगी. पाकिस्तान पांचवें स्थान पर रहा लेकिन उसने मेजबान होने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्वत: ही क्वालीफाई कर लिया था.

इस मैच के बाद यह भी तय हो गया कि भारत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.