मैं उनका कोच नहीं हूं: बाबर आजम ने रोहित शर्मा जैसा जवाब देकर पाकिस्तानी पत्रकार को चौंकाया

पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान बाबर आजम की टिप्पणी की तुलना फैंस ने 2019 के वनडे विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर रोहित शर्मा के जवाब से की.

Published: February 25, 2023, 12:35 PM IST

पेशावर ज़ालमी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर आजम को सुनने के बाद क्रिकेट फैंस उनकी तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा से कर रहे हैं. दरअसल पेशावर के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने पीएसएल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अंदाज में एक पत्रकार को करारा जवाब दिया, जो विपक्षी टीम कराची किंग्स के संघर्षों के बारे में उनकी राय जानना चाहता था.

कराची ने इस सीजन में खेले कुल चार मैच (तीन आखिरी ओवर में) गंवाए हैं. जिस वजह से एक पत्रकार ने पिछले सीजन में तक कराची किंग्स के कप्तान रहे बाबर से लीग में वापसी करने के लिए कराची टीम में जरूरू सुधारों के बारे में पूछा गया था.

इस्लामाबाद यूनाइटेड से हार के बाद पेशावर के कप्तान बाबर ने कहा, “मैं उनका कोच थोड़ा हूं? आप उनके बारे में मुझसे पूछ रहे हैं. आज के मैच की बात करते हैं.”

बाबर की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस को 2019 के वनडे विश्व कप के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए रोहित के कमेंट की याद आई.

2019 वनडे विश्व कप में शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित से जब पाक बल्लेबाजों को सलाह देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, “अगर मैं पाकिस्तान का कोच बना तो मैं बताउंगा, अभी क्या बताउंगा.”

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 2019 विश्व कप में धमाकेदार फॉर्म में थे. इंग्लैंड में खेले गए टूर्नामेंट में रोहित ने 9 पारियों में 81 की औसत से 648 रन बनाए थे, जिसमें पांच शतक शामिल थे. लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हारकर खिताबी दौड़ से बाहर हो गई थी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.