
Gunjan Tripathi
पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव. करियर की शुरुआत हिंदी अखबार अमर उजाला के साथ. 2016 से अब तक India.com में बतौर सीनियर सब एडिटर कार्यरत. ... और पढ़ें
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को चार आईपीएल खिताब जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को उनके शांत स्वभाव और दबाव में धैर्य ना खोने की काबिलियत के लिए कैप्टन कूल कहा जाता है लेकिन क्रिकेट के मैदान पर अक्सर ऐसे मौके आए है जब कैप्टन कूल ने भी अपना आपा खोया हो.
आईपीएल 2019 के चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेले गए मैच के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ था. 6 अप्रैल को खेले गए टूर्नामेंट के 18वें लीग मैच में जब सीएसके के प्रमुख तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने डेथ ओवर में लगातार दो बीमर फेंके जिसके बाद धोनी काफी गुस्से में आ गए.
मैच के 19वें ओवर में लगातार दो नो बॉल फेंकने के बाद चाहर को कप्तान धोनी से बातचीत करते देखा गया. धोनी काफी देर तक चाहर को समझाते रहे और इस दौरान सीएसके कप्तान काफी गुस्से में नजर आ रहे थे.
इस घटना के चार साल बाद चाहर ने खुलासा किया है कि आखिर धोनी ने उनके कहा क्या था. गौरव कपूर के शो ब्रेकफॉस्ट विद चैंपियन में चाहर ने बताया कि ये पहला मौका था जब वो डेथ ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे जिस वजह से उनसे ये गलती हुई.
Deepak Chahar explaining that MS Dhoni convo with him on field vs Punjab game where he bowled 2 beamers pic.twitter.com/EAaLZypYLj
— (@StanMSD) May 27, 2023
चाहर ने कहा, “पहली बार मैं डेथ में गेंदबाजी कर रहा था. उससे पहले मुझसे करवाते नहीं थे क्योंकि जरूरत नहीं थी. डेथ में ब्रावो और शार्दुल करवाते थे. वो उनका काम और मेरा काम अलग था. फिर ब्रावो चोटिल हो गया. मैच भी टाइट था. तीन ओवर में कुल 42 रन चाहिए थे. मैं पहली बार स्लोअर डाली तो मेरा पैर फंस गया तो वो फुलटॉस होकर बाहर चली गई, दूसरी बार डाली, फिर वही गेंद. फिर वो आए, और मेरे दिमाग में चल रहा था कि दो बीमर डाली अब मेरा डेथ ओवर करियर खत्म, अब तो मेरी गेंदबाजी नहीं आएगी.”
चाहर ने आगे कहा, “वो कहने लगे ‘वैसे तो तू बड़ा डेढ़ शाणा बनता है. सब पता है तुझे, ये कैसे गेंद फेंक रहा है’ मैं नीचे देखकर उनको सुन रहा था. फिर मैने पांच गेंदो पांच रन दिए. मैच के बाद उन्होंने मुझे गले भी लगाया ड्रेसिंग रूम में.”
दीपक ने ये भी बताया कि धोनी टीम बस या फ्लाइट में हमेशा उनको अपने साथ बिठाते हैं. उन्होंने कहा, “मैं उनके सबसे करीब हूं, मेरा बहुत ध्यान रखते हैं, बस में भी मैं उनके पास ही बैठता हूं, फ्लाइट में भी.”
सीएसके के तेज गेंदबाज ने ये भी बताया कि धोनी कैसे नए खिलाड़ियों को टीम के साथ घुलने मिलने में मदद करते हैं. उन्होंने बताया कि चेन्नई टीम का माहौल कैप्टन कूल की ही तरह हमेशा शांत रहता है.
Deepak Chahar defined his Mahi bhai and CSK so well .. loved the episode pic.twitter.com/DHrPx15Tp9
— Snap (@ObsessionSnap) May 27, 2023
उन्होंने कहा, “माहौल अलग है. जैसे, यहां सब कुछ वैकल्पिक है. कोई आपको कुछ नहीं कहेगा. कोई नहीं कहेगा कि तुम अभ्यास करने जाओ या तुम जिम जाओ. आप एक पेशेवर क्रिकेटर हैं. ये देखना आपकी जिम्मेदारी है कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या है. आप चाहें तो अभ्यास कर सकते हैं. या कल करें या बिल्कुल न करें. आप चाहें तो आराम कर सकते हैं.”
चाहर ने कहा, “हालांकि, आपको मैदान पर प्रदर्शन करना होगा. हर कोई ये जानता है. मैच हारने पर भी कोई आपको दोष नहीं देगा. माही भाई (एमएस धोनी) भी कुछ नहीं कहते हैं. किसी पर कोई दबाव नहीं है.”
उन्होंने आगे कहा, “दूसरा कारण माही भाई हैं. जब मैं सीएसके टीम से जुड़ा तो मैंने देखा कि टीम डिनर के दौरान दो-तीन टेबल पर लोग बैठे होते हैं. एक पर सीनियर्स का कब्जा था, दूसरे पर विदेशी खिलाड़ी का और फिर जूनियर्स का. नए खिलाड़ी अक्सर बोलने में झिझकते हैं. माही भाई हमेशा जूनियर्स के साथ बैठते. ये तय है.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.