IND vs ENG टेस्ट मैच में अजीब तरीके रन आउट हुईं हरमनप्रीत कौर ; फैंस को याद आया टी20 विश्व कप सेमीफाइनल

भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीमों के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर अपना पहला अर्धशतक बनाने से चूकीं.

Published date india.com Published: December 14, 2023 11:15 PM IST
HARMANPREET KAUR UNFORTUNATE RUNOUT
(Twitter)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) इंग्लैंड के खिलाफ नवी मुंबई में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के पहले दिन अजीब तरह से रन आउट हो गईं जिसे देख फैंस को टी20 विश्व कप सेमीफाइनल की याद आ गई, क्योंकि उस मुकाबले में भी कौर इसी तरह रन आउट हुईं थी.

विकेट से पहले हो गया अर्धशतक का ऐलान, फिर बदलना पड़ा फैसला

डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहे मुकाबले में भारतीय पारी के 63वें ओवर में चार्ली डीन (Charlie Dean) की पहली गेंद पर हरमनप्रीत ने प्वाइंट की तरफ शॉट खेला लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ी यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatiya) के मना करने के बाद वो क्रीज पर वापसी लौट रही थीं, लेकिन उनका बल्ला पिच पर फंस गया और वो आगे नहीं बढ़ सकी. तब तक डैनियल वॉट की डॉयरेक्ट हिट सीधा विकेट पर जा लगी और हरमनप्रीत 49 रन पर आउट होकर अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा करने से एक रन से चूक गईं.

Also read: शुभा सतीश, जेमिमा रोड्रिगेज, यास्तिका भाटिया और दीप्ति शर्मा के अर्धशतकों से पहले दिन भारत का स्कोर 410/7

हालांकि ड्रामा यहां खत्म नहीं हुा क्योंकि गेंद बेल्स लगने के बाद हरमनप्रीत ने ओवर थ्रो की मदद लेकर एक रन पूरा किया. भारतीय कप्तान के रन लेने के बाद कमेंटेटर्स ने हरमनप्रीत के अर्धशतक पूरा होने का ऐलान किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस बीच रन आउट का फैसला तीसरे अंपायर के पास गया. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों को स्थिति की गंभीरता का एहसास नहीं हुआ और वो अपने कप्तान की सराहना करने के लिए खड़े हो गए.

रन आउट की जांच के बाद तीसरे अंपायर ने हरमनप्रीत कौर को आउट करार दिया. जिसके बाद भारतीय कप्तान का आधिकारिक स्कोर 49 पर आ गया और वो निराश होकर पवेलियन लौट गईं.

इस रन आउट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल की दर्दनाक यादें ताजा कर दीं, जां हरमनप्रीत इसी तरह से रन आउट हुईं थी जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजी क्रम बिखर गया था और ऑस्ट्रेलिया ने पांच रन से मुकाबला जीत लिया. तब भी हरमन का बल्ला पिच पर फंस गया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.