WATCH | ऊबर में बैठे भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे, देखते ही बनता था ड्राइवर का चेहरा

भारतीय क्रिकेटर ऊबर में जैसे ही बैठे तो ड्राइवर के चेहरे पर अजीब सी हैरानी थी. लेकिन इसके बाद उसने बहुत ही आराम से और बिना उत्साहित हुए कैब चलाई.

Published date india.com Published: October 24, 2025 2:54 PM IST
indian-cricketers-uber
indian-cricketers-uber

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और प्रसिद्ध कृष्णा इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं. और इन तीनों ने वहां अभी तक हुए दोनों वनडे इंटरनेशनल मैचों में से कोई मुकाबला नहीं खेला लेकिन इनका वीडियो वायरल हो रहा है. इन तीनों ने ऐडिलेड में ऊबर ली और इसका वीडियो वायरल हो गया. ड्राइवर इन क्रिकेटर्स को अपनी कैब में देखकर हैरान रह गया.

इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. ड्राइवर अपनी सवारी का इंतजार कर रहा था. और जब उसने देखा कि उसके पैसेंजर भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे हैं, तो वह हैरान रह गया. ये तीनों खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा हैं. भारतीय टीम को पहले दोनों वनडे इंटरनेशनल में हार का सामना करना पड़ा है. सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच शनिवार को सिडनी में खेला जाएगा.

यह वीडियो कार के डैशकैम से रिकॉर्ड हुआ. इस वीडियो में कृष्णा आगे ड्राइवर की सीट पर बैठ रहे हैं. वहीं जायसवाल और जुरेल पिछली सीट पर बैठ जाते हैं.

ड्राइवर सफर के दौरान शांत रहा. और सिर्फ ड्राइविंग पर ही ध्यान देता रहा. ड्राइवर के चेहरे पर किसी तरह का उत्साह नजर नहीं आता. लेकिन शुरुआत में ही उसके चेहरे पर हैरानी जरूर आ जाती है. ये तीनों खिलाड़ी एक वक्त पर साथ में आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत की ऑस्ट्रेलिया में सीरीज अभी तक किसी अच्छी नहीं रही है. तीन मैचों के पहले दो मैच भारत पहले ही हरा चुका है. इस सीरीज से विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. रोहित और विराट टेस्ट और टी20 से रिटायर हो चुके हैं. सात महीने बाद ये दोनों टीम इंडिया की जर्सी में नजर आए. रोहित पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाई. वहीं विराट कोहली अभी तक दोनों मैचों में खाता नहीं खोल पाए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.