Watch Jasprit Bumrah Two Deadly Yorker Against West Indies At Ahmedabad Test Video Went Viral
WATCH: जसप्रीत बुमराह की 2 खतरनाक गेंद, बल्ला पहुंचने से पहले स्टंप उखाड़ फेंका
Jasprit Bumrah Yorker: वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट के पहले दिन भारत ने वेस्टइंडीज को 162 रन पर समेट दिया. भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 121 रन बना दिए थे.
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच का पहला दिन भारत के नाम रहा. गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की पारी को पहले 162 रन पर समेट दिया और फिर उसके बाद दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 121 रन बना लिए. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने चार और जसप्रीतबुमराह ने तीन विकेट अपने नाम किए. इन दोनों ने खास तौर पर कैरेबियाई बल्लेबाजों को खूब छकाया.
सिराज ने शुरुआत में ही वेस्टइंडीज को मुश्किल में डाल दिया. और पारी के अंत में जसप्रीतबुमराह की गेंदों ने वेस्टइंडीज की पारी को समेटने का काम किया. बुमराह ने अपनी सटीक यॉर्कर ने दो बल्लेबाजों को आउट किया. ये ऐसी यॉर्कर थीं जिनका जस्टिनग्रीव्स और जॉनलीव्स के पास कोई जवाब नहीं था.
वेस्टइंडीज का यह बल्लेबाज 32 रन बनाकर खेल रहा था. उन्होंने एक छोर संभाला हुआ था. लेकिन बुमराह ने ऐसी गेंद फेंकी जिसे देखने वाले वाह किए बिना नहीं रह पाए. बुमराह कीतेजी से डिप हुई. ऐन वक्त गेंद के इस बदलाव से बल्लेबाज बुरी तरह चकमा खा गया. और उसका ऑफ स्टंप हवा में उड़ गया.
इसके बाद बुमराह ने जॉनलीव्स को भी बोल्ड कर दिया. यह भी कुछ-कुछ ऐसी ही गेंद थी. और लीव्स को पता लगने से पहले ही ऑफ और मिडलस्टंप उखड़ चुके थे.
मैच की बात करें वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज को शुरुआती झटके देने शुरू किए. लंच तक वेस्टइंडीज की आधी टीम पविलियन लौट चुकी थी. कैरेबियाई टीम के पहले पांच में से चार विकेटसिराज के खाते में गए. उन्होंने 40 रन देकर चार विकेट लिए. वहीं बुमराह ने 42 रन देकर तीन सफलताएं हासिल कीं. बाएं हाथ के कलाई के स्पिनरकुलदीप यादव ने तीन और ऑफ स्पिनरवॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया.
इसके जवाब में भारत ने अच्छी शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े. जायसवाल 36 रन बनाकर आउट हुए. साई सुदर्शन एक बार फिर मौके का फायदा नहीं उठा पाए और सिर्फ सात रन बनाकर रोस्टनचेज की गेंद पर LBW हो गए. राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की और दिन का खेल समाप्त होने तक 53 रन नाबाद बनाकर लौटे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.