भारत में होने वाले वनडे विश्व कप का फाइनल शेड्यूल भले ही ना आया हो लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर जरूर आई है. दरअसल भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने बुधवार को नेट्स पर अभ्यास करना शुरू कर दिया है यानि कि वो जल्द ही भारतीय जर्सी में नजर आ सकते हैं.
राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया जिसमें वो नेट्स पर बल्लेबाजी के साथ साथ विकेटकीपिंग का अभ्यास करते भी नजर आ रहे हैं. एशिया कप और वनडे विश्व कप से पहले राहुल का नेट्स में लौटना भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है, खासकर तब जब टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) टीम से बाहर हैं और उनके जल्द वापसी करने की संभावना नहीं है.
आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) की कप्तानी कर रहे राहुल को टूर्नामेंट के दौरान जांघ में चोट लग गई थी. मई में उनकी सफल सर्जरी हुई जिसके बाद से वो रीहैब के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं, जहां अब उन्होंने नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है.
एनसीए में रीहैब के दौरान राहुल ने 11 जुलाई को अपने एक पोस्ट को कैप्शन दिया है, “फिर से मैंने खुद जैसा महसूस करना शुरू कर रहा हूं.”
उन्होंने 19 जुलाई को रिकवरी के बाद बैटिंग प्रैक्टिस सेशन का अपना पहला वीडियो पोस्ट किया था. बुधवार को उन्होंने विकेटकीपिंग प्रैक्टिस भी शुरू कर दी. चोटों के बावजूद, 31 साल के खिलाड़ी अभी भी विकेटकीपर-बल्लेबाज स्थान के लिए नंबर एक दावेदार है.
पिछले साल दिसंबर में सड़क दुर्घटना में घायल हुए पंत भी राहुल के साथ एनसीए में रीहैब से गुजर रहे हैं लेकिन उनकी इंजरी की गंभीरता को देखते हुए उनकी रिकवरी राहुल के मुकाबले थोड़ा पीछे चल रही है.
पंत ने 20 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे थे. जिसके बाद बीसीसीआई ने भी उनका मेडिकल अपडेट जारी किया जिसमें बताया गया कि पंत की रिकवरी अच्छे से चल रही है और डॉक्टर ने उन्हें हल्के वर्कआउट की इजाजत भी दे दी है. हालांकि पंत के अक्टूबर में शुरू होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट से पहले वापसी करने की संभावना नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.