
Bharat Malhotra
भारत मल्होत्रा के पास डिजिटल मीडिया का 17 साल का अनुभव है. आईपीएल 2008 से करियर की विधिवत शुरुआत हुई. तब से कुछ ब्रेक के साथ आईपीएल और क्रिकेट ... और पढ़ें
दुबई: इस मैच का नतीजा पहले से सभी को पता था. लेकिन यह इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा इसका अंदाजा तो शायद नहीं रहा होगा. भारत ने बुधवार, 10 सितंबर को एशिया कप 2025 के अपने पहले मैच में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यूएई को 9 विकेट से मात दी. भारत ने 58 रन के टारगेट को सिर्फ 27 गेंद में हासिल कर लिया. भारत ने यूएई को सिर्फ 57 रन पर समेट दिया. भारत के लिए गेंदबाजी में स्टार रहे कुलदीप यादव. बाएं हाथ के कलाई के गेंदबाज ने ऐसा जादू दिखाया कि संयुक्त अरब अमीरात के बल्लेबाज बगलें झांकते हुए नजर आए.
कुलदीप यादव जब गेंदबाजी करने आए तो यूएई का स्कोर 8 ओवर में दो विकेट पर 47 रन था. और टीम अच्छे स्कोर की ओर बढ़ती नजर आ रही थी. लेकिन कुलदीप ने अपनी कलाई का ऐसा जादू दिखाया कि एक ही ओवर में मैच का रुख पूरी तरह पलट गया.
https://x.com/SonyLIV/status/1965802119635599411?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1965802119635599411%7Ctwgr%5E1b072386b200028a3d274064fed6bf863a38dc46%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fasia-cup%2Fkuldeep-yadav-took-three-wickets-in-a-single-over-in-india-vs-uae-asia-cup-2025-match-game-changing-over%2Farticleshow%2F123812586.cms
इस मैच में भारत ने पेसर अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप को मौका दिया था. और मैच से पहले टीम की इस रणनीति पर सवाल भी हो रहे थे. लेकिन कुलदीप ने एक ही ओवर में अपने आलोचकों को शांत करवा दिया.
कुलदीप ने मैच में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया. उन्होंने राहुल चोपड़ा को आउट किया. इसके तीन गेंद बाद कुलदीप ने कप्तान मोहम्मद वसीम को आउट किया. इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षित कौशिक का विकेट लिया. वसीम ने गेंद को स्वीप करना चाहा लेकिन वह चूक गए. वसीम ने 19 रन बनाए. वहीं हर्षित बोल्ड हो गए.
2⃣.1⃣ Overs
7⃣ Runs
4⃣ WicketsFor his magical 🪄 bowling display, Kuldeep Yadav bags the Player of the Match award! 🙌 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/Bmq1j2LGnG#TeamIndia | #AsiaCup2025 | #INDvUAE | @imkuldeep18 pic.twitter.com/w5Z0Paobz4
— BCCI (@BCCI) September 10, 2025
कुलदीप ने 2.1 ओवर में कुल सात रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच मिला. इसके अलावा शिवम दूबे ने दो ओवर में चार रन देकर तीन विकेट लिए. अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिए.
भारत के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की. दोनों ने 3.5 ओवर में 38 रन बनाए. भारत ने आखिर 4.3 ओवर में मैच जीत लिया. शर्मा 16 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए. गिल 20 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 7 रन बनाकर नॉट आउट रहे.
कुलदीप को इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. हालांकि क्रिकेट विशेषज्ञ लगातार उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था. भारत ने सीरीज 2-2 से बराबरी की थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.