दुबई: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के मैच में भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा. भारतीय स्पिनरकुलदीप यादव ने अपनी फिरकी से पाकिस्तानी टीम को खूब छकाया. कुलदीप ने चार ओवरों में 18 रन देकर तीन विकेट लिए. और इसमें से दो तो उन्होंने लगातार हासिल किए. और इससे पहले उन्होंने बल्लेबाज को जीवनदान मिला था लेकिन कुलदीप ने अगली दो गेंदों पर पाकिस्तान का पुलिंदा बांध दिया.
12.3- कुलदीप यादव ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर हसननवाज को जीवनदान दिया. बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर की गेंद को नवाज ने ऑन-साइड पर खेलना चाहा लेकिन गेंद बल्ले पर पूरी तरह नहीं आई और ओवर द विकेटगेंदबाजी कर रहे कुलदीप ने अपने दाएं ओर छलांग लगाकर गेंद को कैच करना चाहा. हालांकि वह पूरी तरह गेंद को लपक नहीं पाए. गेंद उनके हाथ से लगकर छिटक गई.
लेकिन इसके बाद अगली ही गेंद पर कुलदीप ने हसननवाज चलते बने. कुलदीप ने इस बार फिरकी का जाल बिछाया. गेंद को उन्होंने हवा दी. हसननवाज ने बड़ा शॉट खेलना चाहा. स्टंप्स के पास फेंकी गई गेंद पर हसननवाज ने स्लॉगस्वीप करना चाहा. लेकिन गेंद उनके बल्ले के किनारे से लगी. गेंद सीधा हवा में गई. अक्षर पटेल जो स्लिप में खड़े थे उन्होंने दौड़कर आसान सा हवाई कैच किया. हसन ने पांच रन बनाए.
कुलदीप यादव ने अगली ही गेंद पर एक और नवाज को आउट किया. इस बार मोहम्मद नवाजकुलदीप का शिकार बने. कुलदीप यादव की गेंद जाकर बाएं हाथ के बल्लेबाज के पैड से टकराई. यह गुगली थी जिसे नवाज पढ़ नहीं पाए. नवाज ने इसका रिव्यू लिया. तीसरे अंपायर ने चेक किया. बॉल ट्रैकिंग में साफ हुआ कि गेंद लेगस्टंप से लग रही. नवाज खाता नहीं खोल पाए.
Add India.com as a Preferred Source
इसके बाद अपने आखिरी ओवर में कुलदीप ने एक और विकेट हासिल किए. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले साहिबजादाफरहान को आउट किया. वह हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट हुए. फरहान ने 44 गेंद पर 40 रन बनाए. उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.