VIDEO : 200वें मैच में CSK की कप्तानी कर रहे MS Dhoni को एन श्रीनिवासन ने दिया खास तोहफा

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 200 मैचों में किसी टीम की कप्तानी करने वाले एकमात्र खिलाड़ी है.

Published date india.com Published: April 12, 2023 7:45 PM IST
MS Dhoni felicitated by N.Srinivasan on his 200th match as CSK captain.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए बतौर कप्तान अपना 200वां मैच खेल रहे हैं. इस मौके पर सीएसके ने आईपीएल टूर्नामेंट के इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले इस भारतीय दिग्गज को सम्मानित किया.

सीएसके के घरेलू मैदान- चेपॉक स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले आईसीसी के पूर्व चेयरमैन, बीसीसीआई और टीएनसीए के पूर्व अध्यक्ष श्री एन श्रीनिवासन के साथ श्रीमती चित्रा श्रीनिवासन और श्रीमती रूपा गुरुनाथ ने एमएस धोनी को एक विशेष स्मृति चिन्ह तोहफे में दिया.

आईपीएल में सीएसके कप्तान के रूप में उनके 200वें मैच पर धोनी ने कहा, “ये अच्छा लग रहा है और साथ ही मुझे लगता है कि भीड़ शानदार रही है. साथ ही ये भी है कि हमने पुराने स्टेडियम में शुरुआत की थी, तब बहुत गर्मी और उमस थी. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हम स्विट्जरलैंड में खेल रहे हैं.”

कप्तान धोनी ने आगे कहा, “यहां खेलना अच्छा है. हमने क्रिकेट में बदलाव देखा है – उस समय तक टी20 कैसे खेला जाता था, अब तक बहुत कुछ बदल चुका है. भीड़ शानदार रही है.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

धोनी ने 200 मैचों में किसी आईपीएल टीम की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बनकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. वो इस लीग में 200 या उससे अधिक मैचों में किसी टीम का नेतृत्व करने वाले एकमात्र आईपीएल कप्तान हैं.

धोनी शुरू से ही सीएसके की टीम का हिस्सा रहे हैं. आज के मैच से पहले, CSK कप्तान के रूप में धोनी का रिकॉर्ड 199 मैचों में 120 जीत का है, जो लीग में किसी कप्तान द्वारा सबसे अधिक जीत है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.