By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Watch Naveen Ul Haq Nicholas Pooran Take A Sly Dig At Virat Kohli In New Instagram Video
WATCH: नवीन-उल-हक, निकोलस पूरन ने इंस्टाग्राम से जरिए साधा विराट कोहली पर निशाना
लखनऊ सुपर जायन्ट्स के नवीन-उल-हक और निकोलस पूरन की लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी को फैंस विराट कोहली और आरसीबी से जोड़कर देख रहे हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) और नवीन उल हक (Naveen-ul-Haq) के बीच भिड़ंत हो गई थी जो मैदान से निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच चुकी है. जहां दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ इंस्टा स्टोरी और पोस्ट के जरिए निशान साध रहे हैं.
हालांकि आरसीबी के पूर्व कप्तान कोहली फिलहाल इस विवाद को लेकर शांत हो गए हैं लेकिन अफगान खिलाड़ी नवीन की ओर से प्रहार जारी हैं.
नवीन ने कुछ दिनों पहले आम खाते हुए एक स्टोरी पोस्ट की थी जिसमें वो उस मैच का मजा ले रहे थे जहां मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था.
अब नवीन ने एक बार फिर इसे दोहराया. नवीन ने लखनऊ सुपरजायंट्स टीम के अपने साथी खिलाड़ी निकोलस पूरन के साथ कोहली और आरसीबी पर कटाक्ष करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है.
पूरन ने इंस्टाग्राम पर नवीन के साथ एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “आज रात सभी के लिए मीठे आम.”
वीडियो में नवीन को फ्रेम में दिखाने से पहले पूरन को ये कहते हुए सुना जा सकता है, “अरे दोस्तों, अंदाजा लगाओ कि ये आदमी कौन है.”
पूरन और नवीन के इस पोस्ट को आरसीबी फैंस कोहली से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान ने अब तक इस पर कोई प्रतिकिया नहीं दी है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें