रावलपिंडी: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. मेजबान पाकिस्तान ने शुरुआती झटकों से उबरने के बाद मैच के दूसरे दिन जबरदस्त वापसी की है. मुकाबले के दूसरे दिन मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने शानदार शतकीय पारी खेली. पहले टेस्ट के दूसरे दिन मैदान पर एक ड्रामा देखने को मिला. पारी के दौरान बांग्लादेशी के फील्डरों की खराब फील्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, मैच के बीच बांग्लादेश ने इतनी खराब फील्डिंग दिखाई की पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने दौड़कर 4 रन पूरे कर लिए. शॉट देखकर बांग्लादेशी फील्डरों को लगा कि गेंद सीमा पार चौके के लिए चली जाएगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और गेंद बाउंड्री लाइन से ठीक पहले रुक गई. गेंद को रुकते हुए देख बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने दौड़ लगाना शुरू किया.
PAK vs BAN, 1st Test: बाबर आजम-शान मसूद सस्ते में निपटे, सईम अयूब और शकील ने पाकिस्तान को संभाला
बांग्लादेश के फील्डर जब तक गेंद तक पहुंच पाते तब तक पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने दौड़कर 4 रन पूरे कर लिए थे. मैच के दूसरे दिन घटी इस दिलचस्प घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस वीडियो देख बांग्लादेशी टीम के खिलाड़ियों को खूब ट्रोल कर रहे हैं.
Don’t see this often… An all run 4️⃣ for @saudshak! #PAKvBAN | #TestOnHai pic.twitter.com/uK1N3oU9HP
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 22, 2024
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 6 विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाकर घोषित कर दी. पाकिस्तान की ओर से उपकप्तान सऊद शकील ने 261 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 141 रन बनाए. शकील के अलावा मोहम्मद रिजवान ने 239 गेंदों पर 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 171 रन बनाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.