
Gunjan Tripathi
पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव. करियर की शुरुआत हिंदी अखबार अमर उजाला के साथ. 2016 से अब तक India.com में बतौर सीनियर सब एडिटर कार्यरत. ... और पढ़ें
बाबर आजम (Babar Azam) एंड कंपनी को इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के फैंस नाखुश हैं लेकिन उनकी नाराजगी की बड़ी वजह सउद शकील (Saud Shakeel) का विवादास्पद डिसमिसल है. पाक फैंस का कहना है कि 94 रनों की शानदार पारी खेलने वाले शकील को गलत आउट दिया गया, जिस कारण वो अपने शतक से चूक गए.
मुल्तान टेस्ट के चौथे दिन लक्ष्य का पीछा करते हुए शकील ने 213 गेंदो पर 94 रन की शानदार पारी खेली और पाकिस्तान टीम को जीत के बेहद करीब ले गए. अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे 27 साल के शकील मार्क वुड (Mark Wood) की गेंद पर विकेटकीपर ओली पोप (Ollie Pope) के हाथों कैच आउट हुए लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई.
The ball that ended Saud Shakeel’s fantastic innings. #PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/kssvis9RdH
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 12, 2022
पुल शॉट खेलने की कोशिश कर रहे शकील के बल्ले से गेंद ठीक से कनेक्ट नहीं हो पाने के बाद विकेटकीपर पोप ने बाईं ओर डाइव लगाकर कैच लपका था. जिसके बाद इंग्लैंड ने अपील की और दोनों मैदानी अंपायरों ने आउट के सॉफ्ट सिग्नल के साथ तीसरे अंपायर के सामने फैसला भेजा.
तीसरे अंपायर ने कई बार रीप्ले देखा और इसे देखकर लग रहा था कि जब पोप ने उसे पकड़ा तो गेंद घास को छू गई थी हालांकि ये माना गया कि सॉफ्ट सिग्नल को उलटने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे और फील्ड अंपायर के फैसले को बरकरार रखा गया था.
फैंस के साथ कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथरटन (Mike Atherton) ने भी माना कि गेंद घास को छू रही थी. उन्होंने कहा, “आप तर्क दे सकते हैं कि दस्ताने गेंद पर थे, जरूरी नहीं कि गेंद के नीचे हो और गेंद का थोड़ा सा हिस्सा घास को छू रहा था.”
SOFT SIGNAL
never quite understood that ???#ENGvsPAK
— DK (@DineshKarthik) December 12, 2022
एथरटन के अलावा भारत के दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) सहित कई साथी क्रिकेटरों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई. पाकिस्तान की हार के बाद फैंस अंपायर के इस फैसले पर और भी ज्यादा भड़क गए क्योंकि शकील अगर क्रीज पर टिके रहते तो शायद पाक टीम मैच को पलटने में कामयाब हो सकती थी.
Stupid decision, how was that a catch? Clearly the ball has touched the ground, what more evidence do you need? #PAKvENG Bad luck #SaudShakeel! Deserved a 100 pic.twitter.com/FKhGr2l8PD
— Harris Sultan (@TheHarrisSultan) December 12, 2022
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.