
Bharat Malhotra
भारत मल्होत्रा के पास डिजिटल मीडिया का 17 साल का अनुभव है. आईपीएल 2008 से करियर की विधिवत शुरुआत हुई. तब से कुछ ब्रेक के साथ आईपीएल और क्रिकेट ... और पढ़ें
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह ने अपने साथी अभिषेक शर्मा का जमकर मजाक उड़ाया है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल के लिए मेलबर्न पहुंची है. सीरीज का दूसरा मैच 31 अक्टूबर को होगा. गिल टी20 इंटरनेशनल में भारत के उपकप्तान हैं. वीडियो में सामने आया है कि कैसे गिल अपने पुराने दोस्त और ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा को उनके बैग के लिए ट्रोल कर रहे हैं. गिल पंजाबी में कहते हैं- ‘इत्थे प्याज है, उत्थे आलू.‘ यानी यहां प्याज हैं और वहां आलू.‘
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच कैनबरा के मानुका ओवल में बिना किसी फैसले के समाप्त हो गया था. बारिश के कराण मैच पूरा नहीं हो पाया था. अब दोनों टीमें अब सीरीज में जीत का खाता खोलना चाहेंगी.
वीडियो में सुनाई पड़ता है कि अर्शदीप सिंह अभिषेक के बैग पर कहते हैं- ‘यह लिमिटेड एडिशन है?’
इसके बाद गिल कहते हैं- यहां प्याज हैं और वहां आलू.
मेलबर्न पहुंचने के बाद खिलाड़ियों ने फैंस के साथ एक वीडियो साझा किया. इसमें खिलाड़ी फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे.
कैनबरा में खेले गए मैच में भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला था. पहले बारिश की वजह से मैच को 18 ओवर का कर दिया गया था. इसके बाद मैच दोबारा शुरू हुआ. और जब 9.4 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 इंटरनेशनल में 19 रन बनाए थे. शुभमन गिल 37 रन बनाकर खेल रहे थे. अपनी पारी में उन्होंने 20 गेंदों का सामना किया था और 4 चौके और एक छक्का लगाया था. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव 24 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे थे. सूर्या ने बीते 14 टी20 इंटरनेशनल पारियों में कोई हाफ सेंचुरी नहीं लगाई थी. लेकिन 29 अक्टूबर को वह अर्धशतक बनाने के करीब पहुंच गए थे. उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए थे.
ARSHDEEP SINGH & SHUBMAN GILL ROASTING ABHISHEK SHARMA’S BAG
Arshdeep ️ “Eh bag limited edition aa!”
Shubman ️ “Ithe pyaj, uthe allu!”– These three never miss a chance to pull each other’s leg. pic.twitter.com/dmJFzfAy12
— GillTheWill (@GillTheWill77) October 30, 2025
इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली गई थी. उस सीरीज में मेजबान टीम ने भारत को 2-1 से हराया था. पर्थ और ऐडिलेड में खेले गए मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते थे. वहीं भारत ने रोहित शर्मा की सेंचुरी और विराट कोहली के 74 रन की नाबाद पारियों की मदद से भारत ने नौ विकेट से जीत हासिल की थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.