'इधर प्याज, इधर आलू...', गिल और अर्शदीप ने अभिषेक शर्मा के बैग का उड़ाया मजाक, मुस्कुराते दिखे धाकड़ ओपनर

Edited By: : Bharat Malhotra
Updated Date:October 30, 2025 5:42 PM IST

अर्शदीप सिंह ने शुभमन गिल के साथ मिलकर अभिषेक शर्मा के बैग का मजाक उड़ाया. इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि ये तीनों खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में पंजाब की टीम से खेलते हैं.

Advertising
Advertising

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह ने अपने साथी अभिषेक शर्मा का जमकर मजाक उड़ाया है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल के लिए मेलबर्न पहुंची है. सीरीज का दूसरा मैच 31 अक्टूबर को होगा. गिल टी20 इंटरनेशनल में भारत के उपकप्तान हैं. वीडियो में सामने आया है कि कैसे गिल अपने पुराने दोस्त और ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा को उनके बैग के लिए ट्रोल कर रहे हैं. गिल पंजाबी में कहते हैं- 'इत्थे प्याज है, उत्थे आलू.' यानी यहां प्याज हैं और वहां आलू.'

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच कैनबरा के मानुका ओवल में बिना किसी फैसले के समाप्त हो गया था. बारिश के कराण मैच पूरा नहीं हो पाया था. अब दोनों टीमें अब सीरीज में जीत का खाता खोलना चाहेंगी.

वीडियो में सुनाई पड़ता है कि अर्शदीप सिंह अभिषेक के बैग पर कहते हैं- 'यह लिमिटेड एडिशन है?'

इसके बाद गिल कहते हैं- यहां प्याज हैं और वहां आलू.

मेलबर्न पहुंचने के बाद खिलाड़ियों ने फैंस के साथ एक वीडियो साझा किया. इसमें खिलाड़ी फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे.

कैनबरा में खेले गए मैच में भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला था. पहले बारिश की वजह से मैच को 18 ओवर का कर दिया गया था. इसके बाद मैच दोबारा शुरू हुआ. और जब 9.4 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 इंटरनेशनल में 19 रन बनाए थे. शुभमन गिल 37 रन बनाकर खेल रहे थे. अपनी पारी में उन्होंने 20 गेंदों का सामना किया था और 4 चौके और एक छक्का लगाया था. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव 24 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे थे. सूर्या ने बीते 14 टी20 इंटरनेशनल पारियों में कोई हाफ सेंचुरी नहीं लगाई थी. लेकिन 29 अक्टूबर को वह अर्धशतक बनाने के करीब पहुंच गए थे. उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए थे.

इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली गई थी. उस सीरीज में मेजबान टीम ने भारत को 2-1 से हराया था. पर्थ और ऐडिलेड में खेले गए मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते थे. वहीं भारत ने रोहित शर्मा की सेंचुरी और विराट कोहली के 74 रन की नाबाद पारियों की मदद से भारत ने नौ विकेट से जीत हासिल की थी.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें