WATCH: पीछे मुड़े, गले लगाया- पीठ थपथपाई, रोहित और विराट से गिल की मुलाकात का वीडियो इमोशनल कर देगा

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की मुलाकात का यह वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो को देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं. भारतीय टीम गिल की कप्तानी में वनडे सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया जा रही है.

Published date india.com Published: October 15, 2025 5:57 PM IST
Rohit-Sharma-Shubman-Gill
Rohit-Sharma-Shubman-Gill

शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है. और उनकी अगुआई में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना हो चुकी है. रवानगी से पहले गिल ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ मुलाकात की. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट किया है. इनकी मुलाकात का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा.

इस वीडियो में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होते हुए दिखाया जा रहा है. टीम के खिलाड़ी बस में सवार हो रहे हैं. रोहित और विराट कोहली कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए दिल्ल पहुंच गए थे. वहीं गिल और टीम के कई अन्य खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए यहीं दिल्ली में ही मौजूद थे.

इस वीडियो में दिखता है कि रोहित काउंटर पर खड़े होते हैं और गिल पीछे से आते हैं. रोहित उन्हें गले से लगा लेते हैं. इसके बाद गिल बस में चढ़ते हैं तो सबसे अगली सीट पर विराट कोहली बैठे होते हैं. दोनों हाथ मिलाते हैं और फिर विराट उनकी पीठ थपथपाते हैं.

भारत को तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों के बाद पांच टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेलने हैं. रोहित और विराट टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं.

इस वनडे सीरीज को बहुत ज्यादा तवज्जो मिल रही है क्योंकि रोहित और विराट लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल रहे हैं. और उन पर सबकी नजरें रहेंगी. गिल को जब वनडे का कप्तान बनाया गया तो रोहित और विराट के भविष्य को लेकर बहुत अटकलें चलीं थीं. यह कहा जाने लगा था कि रोहित और विराट अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 में नहीं खेलेंगे. लेकिन बोर्ड और टीम प्रबंधन की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि ऐसा कोई इरादा नहीं हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि वर्ल्ड कप में अभी काफी वक्त है और उस पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.