बैट-बॉल के बीच गैप होने के बावजूद कैच आउट हुए कमिंस; विकेट के पीछे का कारण समझाने के चक्कर में साइमन टफल ने लगाई साइंस क्लास

Australia vs Pakistan, 2nd Test: पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 79 रन से जीत हासिल की.

Published date india.com Published: December 29, 2023 5:14 PM IST
PAT CUMMINS DISMISSAL
(Screenshot)

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में पैट कमिंस (Pat Cummins) की अगुवाई में मेजबान टीम को 79 रन से शानदार जीत मिली. ऑस्ट्रेलिया के मशहूर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में ना केवल ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की बल्कि कप्तान कमिंस दोनों पारियों में कुल दस विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले दसवें गेंदबाज बनें.

हालांकि मैच के दौरान खराब अंपायरिंग को लेकर काफी बवाल हुआ. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया, दोनों ही टीमों के पक्ष में कुछ गलत फैसले दिए गए जिसमें से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस के कैच आउट का फैसला प्रमुख रहा. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान कमिंस को कैच आउट दिया गया जबकि ऐसा लग रहा था कि बल्ले और गेंद का कहीं संपर्क हुआ ही नहीं है.

Also read: IND Vs SA टेस्ट में नाकाम रहे प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर; कमजोर पेस अटैक बना हार का बड़ा कारण

77वें ओवर के दौरान आमेर जमाल की तीसरी गेंद कमिंस के बल्ले के बेहद करीब से होकर पीछे खड़े विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के हाथों में गई जो विकेट के लिए जोरदार अपील करने से नहीं चूके. हालांकि गेंदबाज अपील को लेकर खास उत्साहित नहीं दिखे लेकिन अंपायर माइकल गॉफ ने उंगली उठा दी.

अंपायर से फैसले से नाखुश कमिंस ने डीआरएस की मदद ली. हॉट स्पॉट में बल्ले पर कोई मार्क नहीं दिखा जिसका आमतौर पर मतलब होता है कि बल्ले का गेंद से संपर्क नहीं हुआ है लेकिन जब गेंद बल्ले के करीब थी तो स्निकोमीटर में स्पाइक दिखा. हालांकि जब स्निको में ये स्पाइक आया था तब वीडियो स्क्रीन में गेंद और बल्ले के बीच साफ गैप नजर आ रहा था. जिसने फैंस के बीच कन्फ्यूजन पैदा किया.

हालांकि इसके बावजूद तीसरे अंपायर ने फील्ड अंपायर गॉफ का फैसला बरकरार रखा और कमिंस को 16 (30) रन के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा. जिससे ऑस्ट्रेलियाई फैंस काफी नाखुश हुए. जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंट्री टीम का हिस्सा साइमन टफल (Simon Taufel) ने इस डिसमिसल पर अपने विचार रखे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सेवेन क्रिकेट के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में टफल ने बल्ले और गेंद के पीछ गैप होने के बावजूद स्निको में तेज स्पाइक यानि कि साउंड आने के पीछे का कारण समझाया. उन्होंने कहा, “इसके पीछे प्रकाश और आवाज के बीच की गति का अंतर है. लाइट की गति साउंड से बेहद ज्यादा होती है. ऐसे में अंपायर आमतौर पर गेंद के बल्ले से एक फ्रेम आगे निकलने के बाद स्निको में होने वाली हरकत देखते हैं.”

हालांकि कई फैंस डूल के इस जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे और सोशल मीडिया पर अपनी निराशा खुलकर जाहिर की.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.