
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
नई दिल्ली. महिला बिग बैश लीग (WBBL) में ब्रिसबेन हीट (BRHW) की टीम पर अंपयार ने तब 5 रन की पेनल्टी ठोक दी, जब सिडनी सिक्सर्स (SYSW) के खिलाफ उसकी ऑलराउंडर अमेलिया केर (Amelia Kerr) ने फील्डिंग के दौरान बॉल को तोलिए की मदद से पकड़ लिया. दरअसल अमेलिया को भी यहां यह अहसास ही नहीं था कि वह गलती करने जा रही हैं. वह अपनी ही बॉलिंग पर फील्डर का थ्रो पकड़ रही थीं. उनके हाथ में तोलिया था और और जब गेंद उनकी ओर आई तो उन्होंने तोलिए के साथ ही इसे पकड़ लिया. यहां तैनात अंपायर ने तुरंत ही 5 रन की पेनल्टी ठोककर अमेलिया को उनकी गलती का अहसास करा दिया.
ब्रिसबेन के एलन बॉर्डर मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में सिडनी सिक्सर्स की टीम 177 रनों का पीछा करने उतरी थी. यहां पारी के 10वें ओवर में केर ने एक गेंद लेग स्टंप पर फेंकी और एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) ने इसे लॉन्ग ऑन की ओर 1 रन के लिए खेल दिया. यहां तैनात फील्डर ने बॉल को पकड़कर वापस केर की ओर फेंक दिया, जो इस बीच अपना तोलिया निकाल कर अपने हाथ का पसीना साफ कर रही थीं.
Today we learned: Catching a ball with a towel results in a 5-run penalty 😳#WBBLonFanCode #WBBL pic.twitter.com/PgLIvrJRHK
— FanCode (@FanCode) November 21, 2023
बॉल उनकी ओर आई और उन्होंने तोलिए के साथ ही इसे पकड़ लिया. हालांकि यहां न तो कोई कैच का मौका था, न ही बल्लेबाज को रन आउट होना था. केर ने इस बॉल को सिर्फ अपने हाथ में इसलिए पकड़ लिया ताकि वह अगली गेंद फेंकने के लिए फिर से तैयार हो सकें. मैदानी अंपायर ने इस पर तुरंत एक्शन लिया और ब्रिसबेन की टीम पर 5 रन का जुर्माना ठोक दिया.
इस जुर्माने का असर मैच के रिजल्ट पर भी पड़ा. सिडनी सिक्सर्स की टीम ने 19.5 ओवर में यह लक्ष्य हासिल किया. केर ने यहां 3 ओवर में 39 रन खर्च कर कोई भी विकेट नहीं लिया. इस मैच में कमाल की बॉलिंग करने वाली एलिस पेरी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. अगर ब्रिसबेन पर यह 5 रन की पेनल्टी न लगी होती तो उसके पास यहां रोमांचक जीत का मौका हो सकता था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.