Watch Video Afghanistan Stars Mohammad Nabi And Hashmatullah Shahidi Break Ramadan Fast On Field During Afg Vs Ire 3rd Odi
VIDEO: मोहम्मद नबी और हशमतउल्लाह शाहिदी ने मैच के दौरान मैदान पर ही किया इफ्तार, रोजा खोलने का वीडियो वायरल
Mohammad Nabi and Hashmatullah break Ramadan fast on-field: मोहम्मद नबी और हशमतउल्लाह शाहिदी ने बल्लेबाजी के दौरान बीच मैदान पर ही इफ्तार यानी के रोजा खोलना शुरू कर दिया.
Mohammad Nabi & Hashmatullah Shahidi break their fasting on the field
शारजाह: अफगानिस्तान ने यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच (AFG vs IRE 3rd ODI) में आयरलैंड को 117 रनों से करारी मात दे दी. मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 236 रन का स्कोर बनाया और फिर आयरलैंड को 35 ओवर में ही 119 रन पर समेट दिया.
इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली. तीसरे ODI के दौरान उस समय एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों- मोहम्मद नबी और हशमतउल्लाह शाहिदी ने बल्लेबाजी के दौरान बीच मैदान पर ही इफ्तार यानी के रोजा खोलना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर अब दोनों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नबी पहले दुआ पढ़ते हैं और फिर इफ्तार करते हैं. उनके साथ हशमतउल्लाह शाहिदी भी कुछ खाकर अपना रोजा खोलते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों बल्लेबाज उस समय क्रीज पर थे और वे बल्लेबाजी कर रहे थे. नबी और हशमतउल्लाह जहां मैदान पर ही रोजा खोलते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं टीम के बाकी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में रोजा खोलते हुए दिख रहे हैं.
मैच की बात करें तो नबी ने 62 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 48 रन बनाए. उन्होंने फिर गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए पांच विकेट चटकाए और अफगानिस्तान को शानदार जीत दिला दी. उन्होंने सिर्फ 17 रन दिए और तीन मेडन ओवर फेंके और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
आपको बता दें कि रमजान का पाक महीना 12 मार्च 2024 से शुरू हो गया है. देश-विदेश में लोगों ने रोजा रखना शुरू कर दिया है. रमजान में इफ्तार और सेहरी का समय हर दिन अलग-अलग हो सकता है. वहीं हर अलग-अलग शहर, राज्य और देशों में भी इफ्तार और सेहरी का समय अलग-अलग हो सकता है. इफ्तार और सेहरी का टाइम टेबल सूर्योदय और सूर्यास्त पर निर्भर करता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.