Video: अपने ही कप्तान से लड़ बैठे अल्जारी जोसेफ, इंटरनेशनल मैच में छोड़ दिया मैदान

वेस्टइंडीज की टीम बारबाडोस में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भिड़ रही थी. यहां तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ अपने कप्तान से भिड़ गए और मैदान छोड़कर पवेलियन में जा बैठे.

Published date india.com Published: November 7, 2024 10:43 AM IST
Alzarri Joseph
अल्जारी जोसेफ @Instagram

बारबाडोस. तेज गेंदबाजों के गुस्से को लेकर अकसर बात होती है लेकिन ज्यादातर मामलों में तेज गेंदबाज बल्लेबाजों के खिलाफ ही आगबबूला होते हैं. लेकिन बुधवार को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) अपने कप्तान शाई होप (Shai Hope) से ही भिड़ गए. वह मैच में अपनी बॉलिंग के दौरान कप्तान द्वारा सेट की गई फील्डिंग से खुश नहीं थे और उन्हें विकेट भी मिल गया लेकिन इसके बावजूद वह अपने कप्तान से खुश नहीं दिखे. उन्होंने पहले कप्तान से जुबानी लड़ाई लड़ी और फिर गुस्से में मैदान छोड़कर पवेलियन में चले गए.

अलजारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह अपने अपने कप्तान से फील्डिंग पर नाराजगी जता रहे हैं और उन्हें वहां फील्डर तैनात करने का इशारा कर रहे हैं, जहां वह चाहते हैं. इसके बाद वह तेजतर्रार गेंद फेंककर जॉर्डन कॉक्स को हक्का-बक्का कर देते हैं और गेंद कॉक्स के ग्लब को चूमती हुई सीधे विकेटकीपर और कप्तान शाई होप के दस्तानों में चली जाती है.

सभी खिलाड़ी यहां जश्न मना रहे होते हैं लेकिन विकेट लेने के बावजूद जोसेफ गुस्सा दिखाते हैं और कप्तान से बहस करते हैं. इसके बाद वह मैदान छोड़कर बाहर चले जाते हैं. यह उनका विकेट मेडिन ओवर था लेकिन इसके बावजूद वह कप्तान शाई होप की फील्डिंग से संतुष्ट नहीं दिखे. बता दें यह मैच का सिर्फ चौथा ही ओवर था, जब जोसेफ की अपने कप्तान से भिड़ंत हो गई.

अपने तेज गेंदबाज के गुस्से को देखकर टीम के हेड कोच और पूर्व कप्तान डैरेन सैमी भी बाउंड्री लाइन के करीब आ गए और वह दूर से जोसेफ को शांत होने का इशारा कर रहे थे. लेकिन जोसेफ फिलहाल किसी की कुछ भी सुनने के मूड में नहीं थे और वह मैदान छोड़कर चलते बने. कुछ देर बाद वह फिर मैदान पर लौटते हैं और फिर पूरी फील्डिंग के दौरान मैदान पर बने रहते हैं और अपनी बॉलिंग कोटे के 10 ओवर भी फेंकते हैं. वह अंतिम ओवरों में एक और विकेट अपने नाम करते हैं.

इस मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने यहां इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इस मैच में मेहमान इंग्लैंड की टीम ने विंडीज के सामने 264 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने ब्रैंडन किंग (102) और केइसी कार्टी (128*) के शतकों के दम पर 8 विकेट से अपने नाम कर लिया .

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.