Watch Video Fans Hound Rohit Sharma For Selfie In Jaipur Just Before Vijay Hazare Trophy Opening Day
Vijay Hazare Trophy: VIDEO- जयपुर में रोहित शर्मा का क्रेज, सेल्फी के लिए ड्रेसिंग रूम तक घुसा फैन, फिर सुरक्षाकर्मियों ने...
बुधवार से विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने को तैयार रोहित शर्मा मंगलवार को जयपुर में नेट प्रैक्टिस के बाद ड्रेसिंग रूम में जा रहे थे. यहां उन्हें फैन्स की भीड़ ने घेर लिया...
बुधवार से विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो गई. इस घरेलू वनडे टूर्नामेंट में देश भर की कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार विजय हजारे ट्रॉफी इसलिए भी खास है कि इन दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक के दौरान सभी स्टार क्रिकेटर भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा बन रहे हैं. खास आकर्षण रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं. मुंबई की टीम सिक्किम के खिलाफ जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेलने उतरी है.
इस बीच मैच से एक दिन पहले रोहित शर्मा तब मुश्किलों में फंस गए, जब जयपुर के कुछ लोकल फैन्स ने उन्हें सेल्फी की चाह में घेर लिया. एक फैन तो रोहित शर्मा के साथ सेल्फी के लिए इतना बेताब था कि वह सुरक्षा के सारे घेरे तोड़कर रोहित के साथ ड्रेसिंग रूम तक अंदर जाने को तैयार था. इस पर रोहित गुस्सा हो गए.
इस घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रोहित शर्मा जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच से एक दिन पूर्व अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे. इस दौरान कुछ फैन्स उन्हें देखकर वहां दौड़े चले आए और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे.
A fan behaved in an inappropriate manner while trying to take a selfie with Rohit Sharma when he was at the SMS Stadium for practice.
Fans should understand that Rohit is also a human being. He has millions of admirers, and it is not possible for him to give time to everyone,… pic.twitter.com/gWJn1X06V1
रोहित तब अकेले ही ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ रहे थे और वह सहज नहीं थे. इस बीच जब उन्होंने फैन्स को सेल्फी का मौका नहीं दिया तो उनमें से एक उनके साथ-साथ ड्रेसिंग रूम की ओर अंदर बढ़ने लगा. इस पर रोहित ने रिएक्ट किया और इस बीच वहां सुरक्षाकर्मी दौड़े चले आए, जिन्होंने रोहित को नाराज देख तुरंत ही स्थिति पर काबू करने की कोशिश की.
सुरक्षाकर्मियों को वहां देख रोहित ने तब कुछ रिएक्ट भी किया और टीम के ड्रेसिंग रूम में बाहरी एंट्री को रोकने के संबंध में कुछ कहा. इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने वहां मौजूद फैन्स को ड्रेसिंग रूम से दूर हटाना शुरू किया और ड्रेसिंग रूम का दरवाजा भी बंद कर दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.