Watch Video Ishan Kishan Imitate The Bowling Action Of Harbhajan Singh Shane Warne And Muttiah Muralitharan In A County Match
VIDEO: हरभजन सिंह, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन, ईशान किशन ने एक ही ओवर में सभी के एक्शन से की बॉलिंग
ईशान किशन इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं, यहां एक मैच में उन्होंने बॉलिंग की तो उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गज गेंदबाजों के ऐक्शन की नकल कर सभी का दिल जीत लिया...
नई दिल्ली. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को आपने शानदार बैटिंग करते तो खूब देखा होगा लेकिन शायद ही उन्हें कभी बॉलिंग पर भी देखा हो. इन दिनों ईशान काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं. किशन यहां नॉटिंग्मशर का हिस्सा हैं, जिन्होंने अब तक सीजन के दो मैच खेल लिए हैं. दोनों मैचों में उनका परफॉर्मेंस शानदार रहा है और उन्होंने 87 और 77 रन बनाए हैं. इस बीच समरसेट के खिलाफ बुधवार को खत्म हुए मैच में इस बल्लेबाज को पहली बार बॉलिंग का मौका मिला तो उन्होंने क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े स्पिनरों के बॉलिंग एक्शन की नकल कर सभी का दिल जीत लिया.
ईशान ने इस मैच में सिर्फ एक ही ओवर बॉलिंग की, जो कि ड्रॉ की ओर बढ़ चुका था. उनके इस ओवर के बाद नॉटिंग्मशर और समरसेट के कप्तान टेस्ट को ड्रॉ करने पर राजी हो गए. मैच का नतीजा भले ही ड्रॉ पर खत्म हुआ हो लेकिन किशन ने एक ओवर ने यहां जमकर तारीफें बटोरी हैं. उन्होंने इस ओवर की पहली 4 बॉल ऑफ स्पिन की थीं.
इन ऑफ स्पिन बॉलिंग के लिए उन्होंने पहले भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के बॉलिंग एंक्शन की नकल की. इसके कुछ देर बाद उन्होंने मुथैया मुरलीधरण के अंदाज में भी बॉल फेंकी. जब उनके ओवर की अंतिम दो गेंदें बची तो फिर उन्होंने यहां लेग स्पिन के महान गेंदबाज शेन वॉर्न की नकल करते हुए यह बॉल फेंकीं. किशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
किशन ने इस दौरान अपनी बॉलिंग में सिर्फ एक ही रन खर्च किया. समरसेट के सेट बल्लेबाज इस ओवर में स्ट्राइक पर थे, जो 147 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे. टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 238 रन था और उनके पास यहां 108 रनों की बढ़त हासिल थी. यहां दोनों कप्तान मैच को ड्रॉ करने पर राजी हो गए. इस मैच में किशन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल रहे हैं. उन्होंने मैच में 3 कैच भी लपके और मिडल ऑर्डर में बैटिंग करते हुए तेज-तर्रार 77 रन बनाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.