देखें Video- वर्ल्ड कप फाइनल की हार से दुखी खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, बोले- मुस्कराइए, देश देख रहा है

वर्ल्ड कप के खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद भारतीय खिलाड़ी गम में डूब गए थे और उनके दिल टूट गए थे. पीएम मोदी ने ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर यूं बढ़ाया हौसला.

Published date india.com Updated: November 21, 2023 11:25 AM IST
PM Modi With Virat and Rohit
भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अहमदाबाद. वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में भारत की हार के बाद टीम इंडिया का दिल टूट गया और टीम के सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में हताश और निराश बैठे थे. ऐसे में टूटी हुई इस टीम को हौसला देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए. उन्होंने यहां पहुंचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की. मोदी ने कहा कि यह खेल का हिस्सा है और हार-जीत लगी रहती है. सिर उठाइए और मुस्कुराइए पूरा देश आपको देख रहा है.

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर भारतीय टीम को अपने आवास पर मिलन का निमंत्रण भी दिया. उन्होंने कहा कि जब भी आप लोगों के पास समय हो और आप सब दिल्ली में हों तो मैं आपके साथ मिलूंगा और एक साथ भोजन करेंगे.

मोदी ने यहां कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का एक साथ हाथ पकड़कर उन्हें मुस्कुराने को कहा. इसके बाद वह बारी-बारी सभी खिलाड़ियों से मिले. इस दौरान उन्होंने इस वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी को गले भी लगाया.

इस मैच से पहले टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के अपने सभी 10 मैच जीत थे और पीएम ने टीम को यह याद दिलाते हुए उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश की.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह से गुजराती में भी बात की. जडेजा और बुमराह गुजरात से ही आते हैं. वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी यहां ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड माल्स (Richard Marles) के साथ यह मैच देखने पहुंचे थे.

टीम इंडिया की यहां चाहत थी कि वह प्रधानमंत्री समेत 1 लाख 32 हजार दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में यही खिताबी मुकाबला जीतकर पूरे देश को वर्ल्ड कप खिताब जीतने की खुशी में सराबोर करें लेकिन बदकिस्तमती से यह नहीं हो पाया और पूरी टीम इस सपने के टूटने से निराश हो गई.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.