
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
मुंबई. दुनिया के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान पर एक बार फिर अपने शानदार फुटवर्क को दिखा फैन्स का दिल जीत लिया है. यूं तो गावस्कर को क्रिकेट छोड़े 38 साल हो गए हैं लेकिन अपने होमग्राउंड मैदान वानखेड़े पर वह पहुंचे तो उन्होंने यहां एक बार फिर दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में अपने फुटवर्क का जलवा दिखा दिया. हालांकि इस पर यह फुटवर्क क्रिकेट की पिच पर नहीं बल्कि डांस फ्लोर पर दिखाया.
वानखेड़े स्टेडियम के 50 वर्ष पूरे होने पर मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (MCA) ने एक ग्रैंड सेलीब्रेशन आयोजित किया था, जहां मुंबई के नामचीन क्रिकेटरों को भी आने का निमंत्रण मिला था. इस मौके पर गावस्कर ने ‘ओम शांति ओम’ सॉन्ग पर डांस किया. वह जॉली मूड में दिखाई दिए, जिन्हें देख सचिन तेंदुलकर भी मुस्कुरा गए.
इस सेरेमनी में गावस्कर के अलावा, सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रवि शास्त्री समेत कई नामचीन खिलाड़ी जो मुंबई और भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं, वे शामिल हुए. इस मौके पर शेखर रवजिआनी ने जब ‘ओम शांति ओम’ सॉन्ग गाकर फैन्स को मंत्रमुग्ध किया, तो सुनील गावस्कर ने थिरककर सभी का दिल जीत लिया. इस सॉन्ग के दौरान शेखर जब माइक को तेंदुलकर के पास ले गए तो उन्होंने भी ओम शांति ओम के बोल गुनगुनाए.
वानखेडेवर क्रिकेटची
P.S. – Don’t miss Sunny G’s apratim dance performance! #Wankhede50 | #MCA | #Mumbai | #Cricket pic.twitter.com/t5DllZ9uEC
— Mumbai Cricket Association (MCA) (@MumbaiCricAssoc) January 19, 2025
बता दें वानखेड़े स्टेडियम ही वह मैदान है, जहां भारत ने अपना दूसरा वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता था. तब साल 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया था. इसी मैदान पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 2023 वर्ल्ड कप के दौरान अपना 50वां वनडे शतक अपने नाम किया था.
इस सेलीब्रेशन के दौरान भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा यहां आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी के साथ पोज देते भी दिखाई दिए. 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट से पहले यह ट्रॉफी भारत के दौरे पर आई है. इस मौके पर रोहित शर्मा ने कहा कि वह भारतीय टीम को चैम्पियन्स ट्रॉफी में जीत दिलाकर इस मैदान पर एक और ऐतिहासिक सेरेमनी के गवाह बनना चाहते हैं. रोहित ने कहा कि हम सभी को पता है कि जब हम दुबई में इस टूर्नामेंट के लिए पहुंचेंगे तो हमारे साथ 140 करोड़ भारतीयों का समर्थन होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.