नई दिल्ली. चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच गई है. इस बार हाईब्रिड मोड पर होने वाला यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और दुबई में आयोजित हो रहा है. टीम इंडिया अपने इस मिशन के लिए दुबई पहुंच गई है और यहां प्रैक्टिस के पहले ही दिन विराट कोहली (Virat Kohli) की अदा ने फैन्स का दिन बना दिया है. कोहली यहां मैदान से होटल निकलने के लिए टीम बस में चढ़ गए थे. लेकिन फिर फैन्स का एक ग्रुप भारतीय टीम की बस के पास इकट्ठा था, जहां सब विराट-विराट चिल्लाने लगे. कोहली भी फैन्स के प्यार में खुद को रोक नहीं पाए और टीम बस में चढ़कर वापस नीचे उतर आए, ताकि वह फैन्स को अपने ऑटोग्राफ और अपने साथ सेल्फी खिंचाने का मौका दे सकें.
विराट कोहली की इस अदा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चैम्पियन्स ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है. टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.
KING KOHLI IS GEM OF A PERSON..!!!! 🐐
– Virat Kohli heads to the team bus but he returns for fans who waited for him at Dubai today. ❤️ (Sports Yaari).pic.twitter.com/dI4peRcMzu
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) February 16, 2025
भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में ही खेलेगी और इस टूर्नामेंट के लिए वह शनिवार को ही दुबई पहुंच गई. रविवार को भारतीय टीम ने बिना समय गंवाए प्रेक्टिस की शुरुआत कर दी. पहले दिन अपना अभ्यास खत्म करने के बाद विराट अपने कंधे पर बैग टांगकर आते दिख. उनके दूसरे बगल में बल्ला पकड़ा हुआ था. इस बीच जैसे ही फैन्स ने उन्हें टीम बस की ओर आता देखा वे मोहित हो गए.
उन्होंने विराट.. विराट.. चिल्लाना शुरू कर दिया. विराट ने भी उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए हाथ हिला दिया. इसके बाद वह सीधा टीम बस में चढ़ गए. फैन्स को उम्मीद थी कि विराट को इतना करीब देख आज उनसे ऑटोग्राफ लेने और सेल्फी खिंचाने का मौका बन जाएगा. लेकिन उनके बस में चढ़ते ही यह ख्वाब जैसे धुलता दिखा.
लेकिन इस बीच विराट ने अपना सामान बस में रखकर बस से बाहर वापस आते दिखे तो वे एक बार फिर जोश में भर गए. इस बाद विराट ने कई फैन्स को ऑटोग्राफ और सेल्फी का मौका दिया. उनके इस जेश्चर से फैन्स का दिन बन गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.