VIDEO: कैसे बन सकते हैं टीम इंडिया का क्रिकेटर? Virat Kohli ने नन्हे फैन को दिया फॉर्म्यूला

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने आए हैं. यहां प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने एक छोटे बच्चे से मुलाकात की, जो उनसे सफल क्रिकेटर बनने का फॉर्म्यूला पूछ रहा था.

Published date india.com Published: January 30, 2025 10:16 AM IST
Virat Kohli DDCA
विराट कोहली, दिल्ली की रणजी टीम के साथ अभ्यास में @DDCAInstagram

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) लाल गेंद से अपनी फॉर्म तलाशने के मकसद से रणजी ट्रॉफी मैच खेलने दिल्ली पहुंच गए हैं. विराट यहां 12 साल बाद अपनी घरेलू टीम के लिए कोई फर्स्ट क्लास मैच खेलने उतरे हैं. गुरुवार से शुरू होने वाले मैच से पहले वह बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने एक जूनियर फैन से मुलाकात भी की. विराट जब प्रैक्टिस पर मौजूद थे, तब एक छोटा बच्चा उनके पास आया और उसने विराट से पूछा कि भारतीय क्रिकेटर बनने के लिए उसे क्या करना चाहिए.

विराट कोहली ने भी उसे सफलता का मूल मंत्र बताने में देर नहीं लगाई. उन्होंने भी अपने नन्हे फैन का हौसला बढ़ाते हुए बता दिया कि मेहनत जमकर करनी होगी. विराट ने कहा कि क्रिकेटर बनने के लिए आपको खुद से प्रैक्टिस करने के लिए तैयार होना पड़ेगा.

विराट ने कहा, ‘इंडियन क्रिकेटर बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी पडे़गी. और आपको किसी को प्रैक्टिस के लिए बोलना न पड़े. आप सुबह उठकर रोज ही प्रैक्टिस और ट्रेनिंग के लिए निकलें और कोई अगर एक घंटा अभ्यास करता है तो आप दो घंटे अभ्यास करो. कोई 50 बनाता है तो आप 100 बनाओ और कोई 100 बना रहा है तो आप 200 बनाओ. जो बेंचमार्क है उससे डबल मेहनत तो अपने आप ही लेवल अप.’ यही फॉर्म्यूला है.

विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें गुरुवार को कोहली दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर रेलवे के खिलाफ दिल्ली का इस सीजन का आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच खेलने उतरे हैं. दिल्ली की टीम इस बार रणजी ट्रॉफी के नॉक आउट स्टेज के करीब-करीब बाहर हो चुकी है. अगर रणजी ट्रॉफी के अंतिम दौरे के मैच में उससे आगे चल रहीं कुछ और टीमों को प्रतिकूल परिणाम मिले तो ही जाकर उसकी नॉकआउट में पहुंचने की कुछ उम्मीदें बन सकती हैं, जो मुश्किल है.

हालांकि इस मैच में विराट कोहली का फोकस आउट साइड द ऑफ स्टंप बॉल पर आउट होने की अपनी कमजोरी की काट ढूंढने पर होगा. वह लगातार लंबे समय से इस कमजोरी के शिकार होते रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.