By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Watch Video Yuzvendra Chahal Doing Batting Practice In Gully Cricket And Rajasthan Royals
युजवेंद्र चहल ने शुरू की अगले सीजन की तैयारी, गली क्रिकेट में सीख रहे बैटिंग, RR को वीडियो पोस्ट कर लिखी यह बात
राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने गली क्रिकेट खेलते हुए अपनी बैटिंग का एक वीडियो पोस्ट किया है. यहां उन्होंने खुद इम्पैक्ट प्लेयर बनाने की बात लिखी है.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16 वें सीजन का समापन हो गया और इस बार राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने अपना अभियान 5वें पायदान पर खत्म किया है. लेकिन यह टीम लगता है कि अभी से अगले सीजन की तैयारी के लिए गंभीर हो गई है. इस कड़ी में उसके लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) सबसे आगे दिख रहे हैं, जब अपनी अपनी फिरकी के साथ-साथ बैटिंग में भी हाथ आजमाने की कोशिश कर रहे हैं. चहल ने आईपीएल खत्म होने के बाद अपनी बैटिंग का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह राजस्थान रॉयल्स की राय पूछ रहे हैं.
दरअसल चहल इस बार गली क्रिकेट में हिस्सा लेते दिख रहे हैं और यहां वह बॉलिंग के बजाए बैटिंग में हाथ आजमा रहे हैं. इस वीडियो में ब्ल्यू जींस और वाइट शर्ट पहने चहल ने कोई शॉट तो नहीं मारा लेकिन वह टिप-टॉप, टिप-टॉप खेलते हुए दिख रहे हैं. इस बीच उनके आसपास खड़े कुछ खिलाड़ी फील्डिंग कर रहे हैं, जबकि कुछ फैन्स उनका वीडियो शूट कर रहे हैं.
इस वीडियो को अपने टि्वटर पर पोस्ट करते हुए चहल ने आईपीएल की अपनी टीम राजस्थान से फिरकी ली है. उन्होंने अपनी बैटिंग को यहां गली इम्पैक्ट प्लेयर का नाम दिया और जोर से हंसने वाले इमोजी को इस्तेमाल करते हुए पूछा- क्या बोलती राजस्थान रॉयल्स. इसके बाद उन्होंने आंखों का भी एक इमोजी शेयर किया है.
The gully Impact player 😂 kya bolti @rajasthanroyals 👀 pic.twitter.com/MtUXkjJAgO
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) June 1, 2023
चहल के इस वीडियो पर कुछ फैन्स ने भी मजे लिए हैं. एक ने लिखा, ‘इस वीडियो को देखकर अब जोस बटलर कांप रहे होंगे.’
Jos Butler shivering 🤣
— Meme Farmer (@craziestlazy) June 1, 2023
एक अन्य ने लिखा, ‘जिस अंदाज में राजस्थान रॉयल्स ने अपने आखिरी 3 मैच खेले हैं उसके बाद युजवेंद्र चहल ही उनकी आखिरी उम्मीद है.’
https://twitter.com/imatharv10/status/1664182062482595841?s=20
बता दें रॉयल्स टीम इस सीजन शानदार अंदाज में टूर्नामेंट में उतरी थी और आखिर के कुछ खराब खेलने से पहले वह प्लेऑफ की दौड़ में सबसे आगे थी. लेकिन अंत में लय बिगड़ने के बाद उसे 5वें स्थान से ही संतोष करना पड़ा और वह प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गई.
रॉयल्स के लिए युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर शानदार परफॉर्मेंस किया और वह अपनी टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, जिन्होंने 14 मैच खेलकर 21 विकेट अपने नाम किए. वह इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में नंबर 5 पर थे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें