VIDEO- रवि बिश्नोई ने नीतिश रेड्डी को किया बोल्ड तो बल्लेबाज का फूटा गुस्सा, फेंक के मारा हेल्मेट

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बैटिंग पर उतरे नीतिश रेड्डी को लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने बोल्ड कर दिया. पवेलियन जाते हुए इस बल्लेबाज ने जो हरकत की, फैन्स उससे नाराज हैं.

Published date india.com Published: March 27, 2025 10:57 PM IST
Nitish K Reddy
नीतिश कुमार रेड्डी @IPL-BCCI

हैदराबाद. विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करने के लिए मशहूर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आज अपने घर में अपने ही इस जाल में फंस कर रह गई. बल्लेबाजी के लिए बनी सपाट पिच पर सनराइडर्स का इरादा लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH) के खिलाफ आज शायद 300 रन का आंकड़ छूने का था, जो अब तक इस लीग में अनछुआ ही रहा है. लेकिन इस बीच उसके युवा बल्लेबाज की एक हरकत ने फैन्स को कुछ मायूस कर दिया है. यह बल्लेबाज हैं ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी, जो लखनऊ के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हुए तो काफी देर बाद भी अपना गुस्सा काबू नहीं रख पाए और उन्होंने अपना हेल्मेट दूर से ही फेंक कर दे मारा. उनकी इस हरकत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

नीतिश आउट होकर पवेलियन लौट ही रहे थे कि जैसे ही वह दर्शक दीर्घा के दूर होकर ड्रेसिंग रूम में जाने के लिए सीढ़िया चढ़ने लगे तो उन्होंने अपना हेल्मेट जोर से फेंक कर मारा दिया. उन्होंने हेल्मेट इतनी तेजी से फेंका की वहां तैनात सुरक्षाकर्मी भी चौंक गया और उसने रेड्डी की ओर देखा कि आखिर वहां क्या गड़बड़ हुई है.

जब सुरक्षाकर्मी ने देखा कि रेड्डी ने खुद ही सिर्फ अपने आप से यह हल्ला-गुल्ला किया है तो उसने एक बार फिर अपनी ड्यूटी पर निगाहें जमा दी. रेड्डी का यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैन्स उन्हें नसीहतें देते दिख रहे हैं. कई फैन्स बता रहे हैं कि आउट और नॉट आउट रहना खेल का हिस्सा है और उन्हें इस चीज को समझना चाहिए. फिजूल में ऐसा गुस्सा दिखाना गलत है. यह सही आचरण नहीं है.

बता दें रेड्डी इस मैच में 28 बॉल की अपनी पारी में 32 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके जड़े. वह पारी के 15वें ओवर में बोल्ड हुए, जब सनराइजर्स की टीम लखनऊ के सामने आज रन बनाने में कुछ संघर्ष करती दिख रही थी. 14 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 128 रन था और रेड्डी यहां 15वें ओवर की शुरुआत की पहली गेंद पर ही बोल्ड हो गई.

सनराइजर्स की टीम इस मैच में सिर्फ 190 रन ही बना पाई. इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने निकोलस पूरन (70) और मिचेल मार्श (52) की दमदार हाफ सेंचुरी के दम पर जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.